इस दिन आवंटित होंगे MP के विधायकों एवं सांसदों को घर, प्रोटेम स्पीकर की सख्त चेतावनी

इस दिन आवंटित होंगे MP के विधायकों एवं सांसदों को घर, प्रोटेम स्पीकर की सख्त चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में विधायक एवं सांसदों के लिए लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट आज 4 साल के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। विधायकों एवं सांसदों को आवास मुहैया कराने के लिए आवास संघ के इस लापरवाही पर अब प्रोटेम स्पीकर ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आवास संघ की लापरवाहीपूर्वक कार्य करने के बाद अब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक सभी विधायकों एवं सांसदों को घर मिल जाना चाहिए।वहीं उन्होंने साफ कहा है कि समय सीमा में अगर कार्य पूरा नहीं होता है तो आवाज संघ को रोजाना 10000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

दरअसल विधायक सांसद आवास योजना के तहत आवास संघ का रचना नगर में हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहा है। जुलाई 2016 में यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। जिस पर अब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आपत्ति जताई है। इसी के साथ लॉटरी सिस्टम को लेकर विधायकों की पांच सदस्य कमेटी भी बनाई गई है। लॉटरी सिस्टम के तहत ही जनप्रतिनिधियों को घर मिलेंगे।वही रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों से यह भी कहा कि अब तक 87 विधायकों ने घर की पूरी किस्त अदा कर दी है। उसके बाद भी विधायक अब तक आवासहीन है।

बता दे कि प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि 31 अगस्त तक विधायकों एवं सांसदों को मकान का आधिपत्य नहीं दिया जाएगा तो आवाज संघ पर रोजाना 10000 रुपए की पेनल्टी लगाने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने 31 अगस्त तक अधिकारियों को विधायकों एवं सांसदों को घर देने की डेडलाइन तय की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews