शिवराज ने की पीएम मोदी से ओलावृष्टि को लेकर चर्चा, किसानों को दिलाया भरोसा कहा “आपके नुकसान की भरपाई करेगी सरकार”

shivraj singh chouhan

MP News: मध्यप्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी है। जिसे लेकर किसानों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रदेश की स्थिति के बारे में बताया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विदिशा और सागर जाकर वहाँ की स्थिति को देखेंगे। उन्होनें कहा कि, ” लेकिन मैं केवल दो स्थानों पर नहीं जाऊंगा। उन स्थानों (सागर और विदिशा) पर फसलों की स्थिति देखने के बाद मैं पूरे मध्यप्रदेश के किसानों से बात करूंगा।”

किसानों के साथ है भारतीय जनता पार्टी

सीएम शिवराज ने प्रदेश भर के किसानों को आश्वासन दिया की भाजपा सरकार बर्बाद हुई फसलों की भरपाई करेगी। उन्होनें कहा कि, “मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ या जिनकी फसल खराब हुई है, वह चिंता ना करें। मैं उनके साथ हूं।। भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है।”

क्षति के आकलन के बाद मिलेगी राहत राशि

मुख्यमंत्री ने फसलों के क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा भी कर दी है। क्षति का आकलन करने सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसानों को राहत राशि के साथ-साथ फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।

सीएम ने कहा “मैं हर किसान की चिंता करूंगा”

सीएम शिवराज ने कहा कि, “आज फिर एक बार मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कहना चाहता हूं, मेरा हर खेत तक पहुंचना शायद संभव नहीं है। लेकिन मैं हर जिले की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई हैं।  मैं हर गांव की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई है। मैं हर किसान की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई है।” उन्होनें आगे कहा, ” मेरे किसान भाइयों और बहनों अपने आप को अकेला मत समझना इस संकट की घड़ी में, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं और मैं तुम्हें इस संकट के पार निकाल कर ले जाऊंगा। यह मेरा संकल्प है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews