MP News: पेपर लीक मामले पर डॉ गोविंद सिंह ने शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना, पद से हटाने की मांग की

MP News: पेपर लीक मामले पर डॉ गोविंद सिंह ने शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना, पद से हटाने की मांग की

MP News: मध्यप्रदेश में चल रही पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पेपर लीक की घटना पर सियासत तेज हो चुकी है। इसी पर नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के 12वीं दसवीं के करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है। उनके भविष्य से शिक्षा विभाग खिलवाड़ कर रहा है। एक-एक करके शिक्षा विभाग के घोटाले सामने आ रहे हैं।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि “ऐसे मंत्री जो शिक्षा विभाग के मंत्री बने हुए बैठे हैं। यह पूरी तरह से योग्य और सक्षम नहीं है। ऐसे महत्वपूर्ण मंत्रालय से इन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।”

[dgv_vimeo_video id=”809337457″]

साथ ही डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग घोटालों का विभाग बन चुका है। चाहे वह खेल सामग्री घोटाला हो या ड्रेस घोटाला। मरम्मत आदि के लिए जो हाई स्कूल इंटर कॉलेजों के पैसे आते हैं, उनमें भी जबरदस्ती भारी कमीशन ली जा रही है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध है कि “वह ऐसे मंत्री को तत्काल रूप से शिक्षा विभाग के पद से हटायें।” इसके अलावा उन्होनें कहा, “मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरीका से माफिया के कब्जे में आ चुकी है। एमपी में अब माफिया राज हो चुका है।”
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews