मध्यप्रदेश सरकार का ऐलान, 22 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी

मध्यप्रदेश सरकार का ऐलान, 22 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, आदेश जारी

MP News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने 22 जनवरी को आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग से आदेश भी जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास पूरे देश में देखा जा रहा है। देशभर में शासकीय कार्यालयों और बैंकों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल और कॉलेज में पूरे दिन की छुट्टी पहले ही घोषित कर दी है। इसके अलावा प्रदेश में इस दिन ड्राइ डे भी घोषित किया गया है। राम मंदिर प्राण लोकार्पण समारोह के दिन एमपी के कहीं भी शराब बेचने और खरीदने की अनुमति नहीं होगी।

mp news

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews