गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने “सीखो कमाओ योजना” को बताया सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, NIA की कार्रवाई पर कही ये बात

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Statement: मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत “सीखो कमाओ योजना” की शुरुआत होने जा रही है। योजना के लिए 7 जून से संस्थाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इस योजना को विशेषकर युवाओं के लिए शुरू किया गया है। सीखो कमाओ योजना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें योजना को शिवराज सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

कमलनाथ पर साधा निशाना

गृहमंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ” कमलनाथ ने युवाओं को झुनझुना दिया और ढोर चराने की ट्रेनिंग दी थी।” आगे उन्होंने कहा कि, “यह शिवराज सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। बेरोजगारी भत्ता समस्या का स्थाई निदान नहीं है। योजना के तहत जो बेरोजगार हैं, उन्हें 8-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आईआईटी और ग्रेजुएट सभी युवाओं के लिए यह बेहतर अवसर है।”

सीखो कमाओ योजना के लिए 7 जून से पंजीकरण शुरू

नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक 7 जून से योजना के लिए संस्थानों का पंजीकरण किया जाएगा। 15 जून से युवाओं का पंजीकरण होगा। 31 जुलाई को युवाओं का अनुबंध हो जाएगा। 1 अगस्त से राशि मिलना शुरू होगा। पोर्टल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्कीम के लिए कोई भी सीमा नहीं होगी। जो युवा पात्र होंगे वे इसका लाभ उठा सकते हैं।

नारी सम्मान योजना पर नरोत्तम मिश्रा का बयान

कॉंग्रेस द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के रथ को लेकर मिश्रा ने कहा कि, ” काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कमलनाथ ज्यादा दिन तक लोगों को ऐसे बरगला नहीं सकते। रथ ज्यादा चलेंगे नहीं, यही खड़े मिलेंगे। ज्यादा दिन तक लोग भ्रम में नहीं रहेंगे।  लोग कमलनाथ को समझ चुके हैं।”

NIA की कार्रवाई को लेकर कही ये बात

नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश में चल रही एनआईए की कार्रवाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि, “भिंड से एक व्यक्ति को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। सेंधवा में सिकलीगर से 1 युवक को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी कार्रवाई जारी है।”

[dgv_vimeo_video id=”827538005″]

[dgv_vimeo_video id=”827538803″]

[dgv_vimeo_video id=”827539318″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews