MP News: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला, 2 अभ्यर्थियों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

mpesb results

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में 2 अभ्यर्थियों पर परीक्षा में अनुचित तरीके से शामिल होने के आरोप लगे हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPSEB) ने दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

क्या है मामला?

12 अगस्त से एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा (MP Police Constable Recruitment) शुरू हो चुकी है। इस दौरान रीवा के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक अभ्यर्थी ने फर्जी एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश करने की कोशिश की। वहीं बालाघाट के सरदार पटेल विश्वविद्यालय के एग्जाम लैब में अनुचित साधनों का प्रयोग करने की नियत से एक अभ्यर्थी ने प्रवेश करने की कोशिश की।

शारीरिक दक्षता के लिए सख्त नियम

एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले को देखते हुए एमपीएसईबी ने परीक्षा में गड़बड़ी को टालने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को 5 बार आधार वेरीफिकेशन करवाना होगा।

12 सितंबर तक चलेगी परीक्षा

बता दें कि 12 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक 2 शिफ्टों में एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा चलेगी। इसके आधार पर 7411 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। राज्य के 12 शहरों में 50 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। अब तक कुल 1 लाख 68 हजार 112 अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं। वहीं कुल 8.70 लाख कैंडीडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews