MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की बैठक पर ली चुटकी, कहा ‘वरिष्ठ नेता पहले ही ले चुके कमलनाथ की क्लास’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की बैठक पर ली चुटकी, कहा ‘वरिष्ठ नेता पहले ही ले चुके कमलनाथ की क्लास’

Narottam Mishra on Kamal Nath : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होने बैठक कर-कर के कांग्रेस को बिठा दिया है। अब कांग्रेस खड़े होने की स्थिति में नहीं है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की यात्रा जिस दिन निकलती है सिर्फ उसी दिन दिखती है, बाद में नहीं। इसी के साथ उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में लोग कांग्रेस की सच्चाई जान चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी।

‘ट्वीट कर सेवा कर रही है कांग्रेस’

कमलनाथ द्वारा आज महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, बाल कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की क्लास लेने पर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी आज क्लास लेने वाले हैं, लेकिन कमलनाथ की क्लास कल ही जेपी अग्रवाल जी ले चुके हैं।’ उन्होने कहा कि कांग्रेस ट्वीट करके ही सेवा कर रही है। 15 महीने तक कांग्रेस योजना ही बनाती रही। बता दें कि आज कमलनाथ आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक ले रहे हैं और यहां जिलों में पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर दी जानकारी

इसी के साथ संत रविदास जयंती 5 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा में विकास यात्रा को लेकर उन्होने जानकारी दी। गृहमंत्री ने बताया कि यात्रा के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ देने के साथ उनके साथ संवाद भी किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके पूर्व सभी मंत्री अपने अपने प्रभार के जिलों में जाकर समीक्षा भी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”790688178″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews