MP Transfer: मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में हुआ 5 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

transfer news

MP Transfer: मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) में पाँच अधिकारीयों का तबादला हुआ है। इस संबंध में मंत्रालय ने शनिवार को आदेश भी जारी कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव पद कार्यरत सुश्री संजना जैन को भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन (भोपाल) के नए सचिव अमरपाल सिंह होंगे, जो पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे।

मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव दिलीप कुमार को राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में प्रबंध संचालन के पद पर ट्रांसफर किया गया है। संजय गुप्ता सामान्य प्रशासन विभाग के नए सचिव बनाए गए हैं।

बाबू सिंह जमौड़ा को राज्य योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव और राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता थे, उन्हें अब प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews