MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मानसून में हो सकती है देरी

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार  फिर 4-5 दिन बाद बदलाव देखने को मिलेगा। 12 जून के बाद फिर मानसून की गतिविधियां बनना शुरू होंगी और 15 जून के बाद कभी भी मानसून की दस्तक हो सकती है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 6 जून 2022 को 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: 19 जून को राज्य सेवा-वन सेवा परीक्षा 2021, 283 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान नौगांव में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही राजगढ़, ग्वालियर, सतना, दमोह, दतिया, खजुराहों और नौगांव में हीट वेव का असर देखने को मिला । आज सोमवार 6 जून 2022 को 20 जिलों सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ राजगढ़, रायसेन, रीवा, सतना, सीधी, बालाघाट और उमरिया  जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ अफगानिस्तान के आसपास मौजूद है और दक्षिण-पर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, लेकिन मौसम प्रणालियां कमजाेर हाेने के कारण वातावरण में नमी नहीं आ रही है और तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! जल्द मिल सकता है वेतन संशोधन का लाभ, जानें ताजा अपडेट्स

एमपी मौसम विभाग (MP Monsoon Update ) के अनुसार,  पूरे प्रदेश में अभी प्री मानसून की गतिविधियां नहीं दिखाई दे रही है। इसके असर से इंदौर में सोमवार को शहर में हल्के बादल रहेंगे और दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। यह स्थिति अगले तीन से चार दिन बरकरार रहेगी।जून के दूसरे सप्ताह में इंदौर में प्री मानसून की गतिविधि के तहत गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।वही भोपाल में 16 के बाद, ग्वालियर में 22 से 24 जून के बीच तो इंदौर में 18-20 तक पहुंचने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews