MP Weather : चक्रवाती तूफान का असर, 3 दिन बाद गर्मी से राहत, 17 से बारिश के आसार, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के संकेत, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather  Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज गर्मी तो कहीं ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है। वही अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ और पड़ोसी राज्य राजस्थान के गर्म रहने के कारम एमपी में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, हालांकि 16-17 जून के बाद प्रदेश में मौसम बदलने के आसार है। लेकिन इसके पहले 3 दिन लोकल सिस्टम के कारण कहीं कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती रहेगी।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ शहरों में दोपहर के बाद गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वही 16 जून के बाद मौसम के बदलने के आसार है। चक्रवाती तूफान के पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में जाने के प्रभाव से 16-17 जून मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वही 20 से 25 जून के बीच मानसून के आने के संकेत है।

जबलपुर-ग्वालियर में 15-16 के बाद बारिश-बादल के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात तूफान के असर से जबलपुर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 17 जून तक बादल छाने और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।इंदौर में अगले दो से तीन दिन पारे में वृद्धि देखने को मिलेगी। 15-16 जून को मप्र में भी तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के वर्षा भी होने के आसार हैं।

इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, चल सकती है लू

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। हवाओं का रुख भी लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में तेज हवा चल रही है और कहीं कहीं बारिश हो रही है। आज बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।वही सागर संभाग में लू चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews