नहीं रहे मुस्लिम धर्म गुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के महासचिव मौलाना वली रहमानी

aimplb, maulana wali death

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के महासचिव (general secretary) मौलाना वली रहमानी (maulana wali rahmani) का आज देहांत (death) हो गया। बताया जा रहा है कि मौलाना वली रहमानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बीमारी के चलते उन्हें पटना (patna) के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

— All India Muslim Personal Law Board (@AIMPLB_Official) April 3, 2021

मौलाना वली रहमानी के निधन की जानकारी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ट्वीट करते हुए दी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने लिखा कि महासचिव मौलाना वली रहमानी साहब का निधन हो गया है। पूरे मुस्लिम उम्मा के लिए ये क्षति अपूरणीय है। पूरे मुस्लिम समाज को दुआओं और धीरज बनाए रखने की ज़रूरत है। सच है कि हम सभी अल्लाह की ही संतान हैं और उन्हीं के पास वापस जाते हैं।

यह भी पढ़ें… भारतीय सीमा में घुस आया पाकिस्तानी बच्चा, जवानों ने chocolate खिलाकर वापिस भेजा

मौलाना वली रहमानी के देहांत से कुछ देर पूर्व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ट्वीट कर मौलाना के स्वास्थ के लिए लोगों से दुआएं मांगने की अपील की थी। इसी ट्वीट में मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने मौलाना की तबियत खराब हिने की जानकारी भी दी थी और बताया था कि पिछले हफ्ते मौलाना की तबियत खराब हुई थी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तबसे उनकी हालत में सुधार नहीं है इसलिए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही मौलाना वली रहमानी का देहांत हो गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews