नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘बीजेपी की बयार वोटों की आंधी में बदलेगी और कांग्रेस पत्ते की तरह उड़ जाएगी’

Narottam Mishra

गृह मंत्री और भाजपा स्टार प्रचारक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सीहोर पहुंचकर भाजपा उम्मदीवार सुदेश राय के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बयार बह रही है। ये बयार मतदान में आंधी में बदल जाएगी और कांग्रेस पत्ते की तरह निकल जाएगी।

कांग्रेस को घेरा

नरोत्तम मिश्रा ने सीहोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी भारत के टुकड़े होने की कामना करते हैं और भाजपा भारत माता की वैभवशाली स्वरूप की कामना करती है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का विरोध करते हैं ,उनके पोस्टर का विरोध करते हैं। वो हमेशा से तुष्टीकरण के हिमायती है पर भाजपा देश को और अपनी संस्कृति को महत्व देती है। ये अंतर है दोनों पार्टियों में। वो JNU में आतंकियों के समर्थन में नारे लगाते हैं कि तुम कितने अफ़ज़ल मारोगे हर घर से अफ़ज़ल निकलेगा। हम छाती ठोंककर कहते हैं हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफ़ज़ल निकलेगा।

BJP की जीत का भरोसा जताया

भाजपा उम्मदीवार के प्रचार के लिए पहुंचे गृहमंत्री ने जनता से इस बार फिर कमल खिलाने की अपील की। उन्होने कहा कि बीजेपी विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रही है लेकिन कांग्रेस फिर एक बार झूठे वादों का पुलिंदा ले आई है। लेकिन जनता अब कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है और वो उसके छलावे में आने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि बीचेपी यानी विकास का वादा। बीजेपी यानी मध्य प्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए प्रतिबद्धता का वादा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस बार बीजेपी की बयार बह रही है जो आंधी में बदल जाएगी और कांग्रेस सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएगी। उन्होने एक बार फिर बीजपी की जीत का भरोसा जताया और कहा कि वो रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”878943398″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews