खरगोन में कोरोना की भयावह तस्वीर, एक ही परिवार के 8 लोग पॉजिटिव, 3 बच्चे भी शामिल

खरगोन में कोरोना की भयावह तस्वीर, एक ही परिवार के 8 लोग पॉजिटिव, 3 बच्चे भी शामिल

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कोरोना संक्रमण की अब भयानक तस्वीर नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम को पहुँची रिपोर्ट में खरगोन में एक ही परिवार के 8 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है। इन पॉजिटिव मरीजों में 3 बच्चे भी शामिल है। जबकि इसी परिवार एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आने के पूर्व ही 4 अप्रैल को मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी सदस्यों को इंदौर रेफर किया है।

उल्लेखनीय है कि इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका के डरबन से होते हुए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली मरकज में रुककर खरगोन लौटे थे। जिनमें से एक व्यक्ति की तीन दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है जिसके बाद इस व्यक्ति को इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया जा चुका है। अब खरगोन जिले में कोरोना से पीड़ित कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 तक पहुँच गई है जिनमें से 2 मरीजों की पूर्व में मौत हो चुकी है। खरगोन शहर के साहकार नगर निवासी दम्पति दिल्ली से 26 मार्च को यहां लौटा था। ये अपनी पत्नी के साथ 19 मार्च से 26 मार्च तक दिल्ली मरकज जमात में रुके थे।

सीएचएमओ डॉ रजनी डाबर ने 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी 8 पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के सदस्य है। जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। इसमें से एक बुजुर्ग महिला की तबियत खराब होने के बाद पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बाकी सभी सदस्य स्वस्थ्य है। इसी परिवार के दो सदस्य साउथ अफ्रीका से होते हुए दिल्ली मरकज से खरगोन लौटे थे। इनमें से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। जहाँ से 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews