अब दिग्विजय के विधायक भाई ने बढ़ाई कमलनाथ की मुश्किलें

अब दिग्विजय के विधायक भाई ने बढ़ाई कमलनाथ की मुश्किलें

गुना। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल जहां थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं इस बीच कमलनाथ सरकार के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। प्रदेश से चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए परिक्रमा शुरू कर दी है। चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग के लिए लक्ष्मण सिंह ने यह परिक्रमा शुरू की है। इसी सिलसिले में अर्जुन सिंह आज सुबह मथुरा रवाना हुए जहां उन्होंने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा शुरू कर दी है। बता दें कि लक्ष्मण सिंह वक्त वक्त पर चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग करते रहे हैं।

गोवर्धन की परिक्रमा

ज्ञात हो की कल जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक ने बताया था कि वह गुरुवार सुबह 10:00 बजे करीब 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना होंगे। जहां वह भगवान से कमलनाथ को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे ताकि वह जल्दी से चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणा करें।

विधायक सिंह ने यह भी कहा था कि कमलनाथ सरकार ने कैमरे के सामने चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने की बात कही थी। अब अगर वो अपनी बात से पलटेंगे तो जनता तथा विधायक उनकी बात पर यकीन कैसे करेंगें।

क्या है चाचौड़ा तहसील

चाचौड़ा गुना जिले के ग्वालियर संभाग में आता है। जिसकी विधानसभा सीट सन 1951 में अस्तित्व में आई थी। जिसके लिए अर्जुन सिंह समय समय पर सरकार को ज्ञापन सौंपते रहे हैं।

सरकार का आश्वासन

मालूम हो कि विगत वर्ष कमलनाथ सरकार ने आश्वासन दिया था कि छिंदवाड़ा की तर्ज पर ही चाचौड़ा का विकास किया जाएगा किंतु उसके बाद से इस तरफ कोई पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।

हॉर्स ट्रेडिंग पर बयान

हॉर्स ट्रेडिंग के बारे में पूछने पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वो एक किसान हैं जो रात 10 बजे सो जाते हैं। लेट नाइट पॉलिटिक्स करना हमारी फितरत नहीं है। ये जिनका काम है उनसे जाकर सवाल पूछा जाए।

बता दे कि हॉर्स ट्रेडिंग मामले में कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है किंतु उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह हमेशा कमलनाथ पर निशाना साधे हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews