छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत, 20 मार्च को इंदौर से लौटा था

छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत, 20 मार्च को इंदौर से लौटा था

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ दिया है। मृतक इंदौर में वाणिज्य कर विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।20 मार्च को ही वह इंदौर से छिंदवाड़ा लौटा था।लेकिन किसी को कोई सूचना नही दी थी। गुरुवार रात जब तबियत बिगड़ी तो वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ ।जब उसके टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वही दूसरी तरफ आइसोलेशन वार्ड में रखें इस कर्मचारी के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है । जिला प्रशासन ने दोनों पॉजिटिव मरीज जहां रिश्तेदारी में गए थे, जिन स्थानों पर इलाज करवाया था उन स्थानों को सील कर दिया है ।बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन अवधि में युवक अपने रिश्तेदारों के घर सहित अन्य परिचितों से मिला। वह दो अस्पतालों में भी गया था।दोनों अस्पताल अभी बंद हैं। उन्हें सैनिटाइज किया गया है।

फिलहाल 31 लोगों का पता लगाया है जो युवक के संपर्क में आए थे। इनको होम आइसोलेट करते हुए उन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे हैं।  वही मरीज ने इंदौर से आने के बाद गुलाबरा, गांगीवाड़ा मानेगांव, माल्हनवाड़ा, केलवारी कपरवाड़ी, सारना सिवनी रोड के लोगों से सपंर्क किया था।इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दे कि छिंदवाड़ा पूर्व सीएम कमलनाथ का गृह जिला है और यही से उनके बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के इकलौते सांसद है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 157 पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews