विपक्ष का सवाल-लॉक डाउन में आखिर कहां गायब है सांसद साध्वी प्रज्ञा

sadhvi-pragya-thakur-submit-review-petition-in-election-commission-

भोपाल।कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Bhopal MP Sadhvi Pragya Thakur) का नदारद रहना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष ने कोरोना महामारी में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संसदीय क्षेत्र से नदारद रहने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि कोरोना महामारी के समय आम जनता को संकट में छोडकर गायब होना सांसद बेहद चिंताजनक है यदि सांसद महोदया क्षेत्र में होती तो भोपाल के मजदूर, आमजन जो दूसरे प्रदेशो में फंसे है उन्हें घर वापस लाने में मदद हो सकती थी। सांसद के गायब होने के साथ ही लोगों की आशा खत्म हो गई है। भोपाल सांसद की जनता के प्रति बेरुखी से आमजन परेशान है यदि आज वे लोगों के बीच होती तो दूसरे राज्यों में फंसे भोपाल के मजदूरों को वापस लाने के लिए तेजी से प्रयास होते, ई पास की व्यवस्था होती, प्रशासनिक अमले को जनता की सेवा के लिए तैनात कराती लेकिन सांसद महोदय के अचानक गायब हो जाने से लोगों के सारे सपने साध्वी ने लूट लिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

शर्मा ने कहा कि जब सांसद को जनता की मदद के लिए आगे आना था तब वो गायब है और जो दिग्विजयसिंह चुनाव हार गए थे वो लगातार जनता की मदद के लिए मैदान में है। पूर्व मंत्री ने मांग करते हुए कहा कि शिवराज जी तो कहते है कि कोरोना ज्यादा खतरनाक नही है, .तो फिर मुख्यमंत्री शिवराज को मंत्रालय से बाहर निकलना चाहिए।लोगों से मिलना चाहिए उनकी परेशानियों को दूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज क्यों मंत्रालय से बाहर नहीं आ रहे है।जब कोरोना खतरनाक नहीं है तो फिर क्यों लॉकडाउन जारी है उसे हटा देना चाहिए।वही पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार से इस संकट की घ़डी में लोगों को राहत देने के लिए तीन माह के बिजली के बिल, रोड टैक्स, प्रापर्टी टैक्स, बच्चों की स्कूलों की फीस माफ करने की मांग कीहै।

शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार के फैसलों की जांच के लिए बनाए मंत्रियों की समिति पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ये आठवां आश्चर्य है, बीजेपी में आगे आगे देखिए होता है क्या।अभी तो बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कांग्रेस बीजेपी ने उपचुनाव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है,जिसको लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जिस दिन से सरकार गिरी है उस दिन से कांग्रेस की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है।भाजपा के कैंडिडेट फिक्स है जो कांग्रेस के बागी है वहीं भाजपा से लड़ेंगे लेकिन कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews