MP में आज बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतना हुआ इजाफा, मानसून में घटी ईंधन की मांग, जानें आज के रेट

MP में आज बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतना हुआ इजाफा, मानसून में घटी ईंधन की मांग, जानें आज के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की मांग मानसून पर भी निर्भर करती है। उद्योग के नए आंकड़ों के मुताबिक जुलाई की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल की मांग घटी है। बताया जा रहा है की इसका कारण लोगों की आवाजाही कम होना हो सकता है। 15 जुलाई तक ईंधन की मांग 13.7 फीसदी घटकर 31.6 लाख टन रह गई है, जो पिछले महीने 36.7 लाख टन दर्ज की गई थी। वहीं सालाना आधार पर डीजल की मांग में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी 

मध्यप्रदेश में आज यानी 17 जुलाई 2022 को पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल की कीमत में 0.30  रुपये का इजाफा देखा गया है। वहीं डीजल की कीमत में 0.28 रुपये प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले 3 दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आए, लेकिन आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी उछाल देखा गया है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 110.02 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 95.18 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… Betul Urban Body Results : BJP की शानदार जीत, 23 सीटों पर जमाया कब्जा, कांग्रेस 10 पर रही विजयी

शहडोल, रीवा और अनुपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छूते के नजर आ रही हैं। यहां पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत में बिक रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो अगर मालवा, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

विदिशा,  सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में एक लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है। भिंड, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews