मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा हल्की बारिश का दौर, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

weather-update-of-madhya-pradesh-chance-of-rain--

भोपाल। मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के तापमान में गिरावट की आशंका है। उत्तर-पूर्व राजस्थान में बने ऊपरी हवाओं में चक्रवात के प्रभाव के कारण मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में आने वाले कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों के अलावा कटनी, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण कई स्थानों पर तापमानों में बढोतरी हुई है। संभावना है कि हवाओं की दिशा उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा दर्ज की गई शेष संभागों के जिलों में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के जबलपुर, होशंगाबाद तथा भोपाल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी बढ़े, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में विशेष रुप से बढ़े तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। प्रदेश के इंदौर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में न्यूनतम सामान्य, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक, शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रुप से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews