Rajyasabha Election 2020: चुनाव पर संक्रमण का साया, निर्देश जारी, BJP की बड़ी तैयारी

Rajyasabha Election 2020: चुनाव पर संक्रमण का साया, निर्देश जारी, BJP की बड़ी तैयारी

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना संक्रमण(coroana infection) के बढ़ते मामले अब चुनाव पर भी अपना असर दिखाने लगे हैं। जैसे-जैसे राज्यसभा चुनाव(rajyasabha election) की घड़ी नजदीक आ रही है। वैसे वैसे नेताओं को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में विधायकों (mlas)  को संक्रमित होने से रोकने के लिए नए निर्देश बनाए गए हैं। जिसके मुताबिक विधायकों को चेकअप के बाद ही सदन में प्रवेश करने की अनुमति होगी। अगर किसी विधायक मैं कोरोना के सामान्य लक्षण भी पाए जाते हैं तो ऐसे विधायक को बाद में वोटिंग करना होगा।

दरअसल शनिवार को कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी(congress mla kunal choudhary) के रिपोर्ट पॉजिटिव(report posiive) आने के बाद राज्यसभा चुनाव पर इसका असर साफ देखा जा रहा है। पार्टियां अपने विधायको को संक्रमण से बचाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी बीच अब राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी(BJP) ने बड़ी तैयारी की है। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को वोटिंग से 2 दिन पूर्व ही राजधानी पहुंचने का आदेश जारी किया है। 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सभी विधायक 17 जून को राजधानी पहुंचेंगे। वही 18 जून को उनके लिए ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी।

बता दें कि 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे विधायकों को राज्यसभा चुनाव की ट्रेनिंग देंगे। जैसा कि आपको मालूम है लम्बे इंतजार के बाद एमपी में राज्यसभा के तीन रिक्त सीटों पर मतदान के तारीखों का एलान किया गया है। मध्य प्रदेश से तीन सीटें दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो जाने के बाद से रिक्त है। नियमानुसार चुनाव अप्रैल में ही हो जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इन सीटों पर अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका है। अब 19 जून को इन सीटों पर चुनाव होगा| इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews