मुरैना में कोरोना से चिंतित सिंधिया ने की कलेक्टर से बात, हरसंभव सहायता का आश्वासन

मुरैना में कोरोना से चिंतित सिंधिया ने की कलेक्टर से बात, हरसंभव सहायता का आश्वासन

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दस मामले और पॉजिटिव आने के बाद और कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या बारह पहुंचने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे मामले की जानकारी ली। सिंधिया ने मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास से फोन पर चर्चा कर इस पूरे मामले में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर उनका क्वारेन्टाइन कराने और उसके साथ-साथ से समूचे एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने का भी आग्रह किया। इसके साथ सिंधिया ने कलेक्टर से यह भी कहा कि यदि किसी भी कोरोना प्रभावित को अच्छे से अच्छे इलाज की जरूरत हो तो वे तत्काल उन्हें सूचित करें ताकि दिल्ली या मुंबई के किसी भी बड़े अस्पताल में उनका इलाज कराया जा सके।

सिंधिया ने ग्वालियर चंबल अंचल के लोगों से यह भी अपील की है कि वे इस महामारी से बिल्कुल ना घबराए। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लॉक डाउन के आह्वान का सख्ती से पालन करें। संयमित रह कर ही इस महामारी से निपटा जा सकता है। सिंधिया ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि सिन्धिया परिवार के अंचल की जनता से साढ़े तीन सौ साल पुराने पारिवारिक रिश्ते के चलते वह हर सुख दुख की घड़ी में अंचल की जनता के साथ खड़े हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews