सिंधिया को बनाया जाएगा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष !

सिंधिया को बनाया जाएगा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष !

नई दिल्ली (New Delhi)। सूत्रों के हवाले बड़ी खबर आ रही है। 10 जनपथ में मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के नए प्रदेश अध्यक्ष (state president) पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के नाम को हरी झंडी दे दी गई है।

दरअसल थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ  ( chief minister kamalnath) सोनिया गांधी (soniya gandhi) से मिलने 10 जनपथ पहुंचे थे जहां पर उन्होंने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी सोनिया गांधी को दी और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट की तरफ से मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रहे सियासी संग्राम से भी उन्हें अवगत कराया। माना जा रहा है कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने कमलनाथ को सलाह दी है कि वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए सिंधिया के हाथ में संगठन की कमान देना ही एकमात्र हल है। बीजेपी जिस तेजी के साथ में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को डैमेज करने की कोशिश कर रही है उससे निबटने का फिलहाल यही विकल्प है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया संगठन की कमान संभाले और कमलनाथ व दिग्विजय सिंह (digvijay singh) के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल में जुट जाएं। इसलिये इस बात की भी व्यापक संभावना बन रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के माध्यम से संसद में भेजा जाएगा । अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि मध्य प्रदेश का ताजा राजनीतिक संकट पूरी तरह से दूर हो जाएगा और बीजेपी अपने मंसूबों में फेल हो जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews