राम मंदिर स्पेशल : हनुमान मंदिरों में जारी श्री अखंड रामायण पाठ, सांसद बोले हमारी पीढ़ी है बेहद भाग्यवान

राम मंदिर स्पेशल : हनुमान मंदिरों में जारी श्री अखंड रामायण पाठ, सांसद बोले हमारी पीढ़ी है बेहद भाग्यवान

जबलपुर, संदीप कुमार

5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम के  भव्य मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साधु-संतों के द्वारा किया जा रहा है।  यह कार्य निर्विघ्न रुप से संपन्न हो सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सभी हनुमान मंदिरों में श्री अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया है।

मंगलवार को जबलपुर में भी प्रमुख हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। पार्टी के द्वारा नॉर्दरा  ब्रिज स्थित श्री हनुमान मंदिर में मानस पाठ का प्रारंभ किया गया। जबलपुर के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और भाजपा के विधायक और चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ।सांसद राकेश सिंह ने सबसे पहले हनुमान जी का  पूजन किया  और इसके बाद रामायण का सस्वर वाचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी श्री रामायण पाठ में हिस्सा लिया।

सांसद राकेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कई वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम लला का मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है, यह एक बड़ी खुशी की बात है।  इस मौके पर देश-विदेश सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। सभी भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य को प्रारंभ होता हुआ देखना चाहते हैं।

सभी धर्मों के लोग भी इस खुशी के मौके पर शामिल है। हमारी पीढ़ी बेहद भाग्यवान है कि हमें मंदिर निर्माण कार्य होते हुए देखने को मिल रहा है, क्योंकि भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण तक त्याग दिए थे, इसलिए इस मौके पर हम सिर्फ मंदिर निर्माण की चर्चा ही करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews