चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान, कहा कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी को नीचा दिखाया है

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान, कहा कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी को नीचा दिखाया है

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Vishwas sarang statement:- बीजेपी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती मनाने पर कहा योग्यता कभी भी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। बीजेपी हमेशा बाबा साहब अंबेडकर के जयंती को बहुत उत्साह के साथ मनाती है, जैसे उनका जन्म स्थल मऊ में है, हमने मेला लगाने की शुरुआत की थी। लंदन का वह घर जिसमें अंबेडकर जी पढ़े, मोदी जी ने उसमें स्मारक बनाने की बात की। कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी को नीचा दिखाया है नेहरू जी के टारगेट पर बाबा साहब अंबेडकर थे। नेहरू जी और कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोका था ।

यह भी पढ़े… भूल भुलैया 2 आ रहा है फिर से दर्शकों को डराने और हँसाने, फिल्म का टीज़र आउट

खरगोन मामले पर कहा पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है उन लोगों को संदेश है, जो कानून अपने हाथ में लेते हैं। गुंडे बदमाश मध्यप्रदेश में बख्शें नहीं जायेंगे मुझे इस बात का बहुत अफसोस है कांग्रेस के नेता में किसी ने अभी तक पत्थर चलाने का विरोध नहीं किया। लेकिन पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई हुई तो कांग्रेस के पेट में दर्द हुआ। 84 के दंगे कराने वाली कांग्रेस इस देश में अलगाववादी ताकतों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस खरगोन में भी दंगाइयों को समर्थन देने की बात कर रही है, भड़काने वाले भी नहीं बचेंगे।

दिग्विजय सिंह का ट्विटर एकाउंट बेन करने पर कहा ट्वीटर उपयोग करने वालों को धन्यवाद देता हूं। मुहिम चलाई थी के दिग्गी के टि्वटर एकाउंट को बेन किया जाए, खुशी है कि लोगों ने ट्विटर से रिपोर्ट की है। हनुमान जयंती को लेकर कहा की यह धूमधाम से मनाई जाएगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। हनुमान भक्तों से कहना चाहता हूं की जयंती मनाए और पूरी ताकत के साथ त्यौहार मनाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews