विधायक की पटवारियों को दो टूक- किसानों का नुकसान 100 प्रतिशत से कम नहीं लिखना

विधायक की पटवारियों को दो टूक- किसानों का नुकसान 100 प्रतिशत से कम नहीं लिखना

भिण्ड | गणेश भारद्वाज

क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने विधानसभा क्षेत्र भिण्ड के कई ग्रामो मेें ओला से प्रभावित सरसो एवं गेहूॅ की फसलों मे हुए नुकसान का क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया गया। साथ ही राजस्व अधिकारियो से चर्चा कर सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे राहत राशि शीघ्र ही वितरित की जा सके। विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह ने समस्त हलकों के पटवारियों को निर्देश दिया यदि नुकसान 50 से 60% है तो उसे शतप्रतिशत नुकसान ही लिखें।

क्षेत्रीय विधायक एवं कलेक्टर ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहरोली, अतरसूमा, बीसलपुरा, पुरा डूमना, सगरा, ककहरा, महुअनकापुरा, कोट, हार की जमेह, रौरा, सरसई, मधूपुरा, सनई एवं ग्राम द्वार क्षेत्र का भ्रमण कर ओले से फसलो को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन इस संकट की घडी में किसान भाईयों के साथ खडी है। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री इकबाल मोहम्मद, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्र के आरआई, पटवारी उनके साथ थे।

क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहरोली, अतरसूमा, बीसलपुरा, पुरा डूमना, सगरा, ककहरा, महुअनकापुरा, कोट, हार की जमेह, रौरा, सरसई, मधूपुरा, सनई एवं ग्राम द्वार क्षेत्र के ओला प्रभावित किसानो की फसलो के अवलोकन के दौरान अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिए कि किसानो की ओला से प्रभावित सरसो और गेहूॅ आदि के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाऐं। उन्होंने कहा कि सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से न छूटे। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की जा चुकी है। साथ ही इन टीमों के माध्यम से सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। जिससे ओला से प्रभावित किसानो की फसलो के नुकसान का आंकलन शीघ्र किया जा सके। साथ ही प्रभावित बाजिब किसानो को नुकसान के आधार पर नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने मे आसानी होगी। एसडीएम श्री इकबाल मोहम्मद एवं तहसीलदार ने बताया कि ओला प्रभावित किसानो की फसलो का आंकलन करने के लिए सर्वे टीम गठित की जा चुकी है। सर्वे रिपोर्ट आने पर क्षति का आंकलन किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews