कांग्रेस के इस नेता ने किया बड़ा दावा, कहा ये है RSS और मोदी का फ्यूचर एजेंडा

कांग्रेस के इस नेता ने किया बड़ा दावा, कहा ये है RSS और मोदी का फ्यूचर एजेंडा

ग्वालियर,अतुल सक्सेना। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ग्वालियर में कहा कि भाजपा हिटलर के पद चिन्हों पर चल रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में RSS और मोदी का एजेंडा देश में एक छत्र तानाशाही राज करना है।

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में ग्वालियर में एक महीने से फूलबाग चौराहे चल रहे माकपा के धरने में शामिल होने आये वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार किसानों को बर्बाद कर अपने मित्र पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाना चाहती है इसलिए उसने पूंजीपति मित्रों द्वारा बनाये गए कानून को अध्यादेश के रूप में लागू किया है। हमारे किसान भाई इन काले कानूनों को वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को असफल करने के लिए मोदी और अमित शाह द्वारा फैलाये गए षड्यंत्र से जो दंगा हुआ वो उनके ही मित्र हैं, सहयोगी हैं । उन्होंने ही लाल किले पर झंडा फहराया है।

गोविंद सिंह ने कहा कि किसानों पर राजद्रोह का मुकदमा लगाकर केंद्र सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है उन्होंने कहा कि भाजपा हिटलर के पदचिन्हों पर चल है इनकी आगामी योजना ये है कि धीरे धीरे इस देश में प्रजातंत्र को समाप्त कर दो और जो इनकी विचारधारा का विरोध करता है उनको झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल दो। एक और गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने कहा देश में एक छत्र तानाशाही राज करने का RSS और मोदी का भविष्य का एजेंडा है।

ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा पर कसा तंज

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह द्वारा पद यात्रा करने के सवाल पर पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा मैं तो उन्हें धन्यवाद देता हूँ और बधाई देता हूँ कि कम से कम वो अपनी सरकार के खिलाफ तो निकले। उन्होंने सच्चाई तो स्वीकार की, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय उन्हें ऐसा करने की जरूरत ही नहीं पड़ी ना कोई कष्ट था । आज बेचारे बेचैन हैं अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे हैं इसलिए इस घुटन को दूर करने के लिये वे जनता के बीच पद यात्रा पर निकले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews