MP में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, CMO-वनपाल समेत 6 सस्पेंड, 3 के पंजीयन निलंबित

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है।शिवपुरी में कूड़ा जागीर में वन विभाग और खनन माफिया के बीच हुए विवाद के बाद प्लांटेशन में लापरवाही बरतने वाले वनपाल अशोक जाटव, वनपाल ओमप्रकाश गौड़, वनरक्षक सुभाष चतुर्वेदी एवं वनरक्षक लखन जाटव को डीएफओ मीना कुमार मिश्रा निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 10% की वृद्धि, आदेश जारी, जून में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

सूत्रों की मानें तो इनसे वसूली भी की जा सकती है। वर्ष 2017-18 में यहां करीब 19 लाख रुपये की लागत से पौधारोपण किया गया था।वही शिवपुरी कलेक्टर ने केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा को भी निलंबित करने की कार्यवाही की है।

इधर, सीधी जिले की वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल को भी राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है।इनकी जगह गोपद बनास तहसीलदार सौरभ मिश्रा को नगरपालिका की कमान सौंपी गई है।सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा गोपद बनास तहसीलदार सौरभ मिश्र को नगर पालिका परिषद सीधी का कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े.. MP College Admission: छात्रों के लिए जरूरी खबर, मंगलवार से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, ये रहेंगे नियम

इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भी कार्रवाई की गई है। यहां 3 बीज विक्रय संस्थाओं के बीज अमानक पाये जाने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक अनंत बिहारी सड़ैया ने उनके वैधता पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।जिन बीज विक्रेताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है, उनमें सबलगढ़ में अदातल रोड पर स्थित मैसर्स कुशवाह बीज भण्डार, कैलारस में श्रीजी स्कूल के सामने स्थित न्यू सागर बीज भण्डार और पोरसा में अटेर रोड़ पर स्थित मैसर्स नागाजी खाद भण्डार शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews