Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंची रवीना टंडन, गर्भ गृह में की पूजा, सबकी खुशहाली का आशीर्वाद मांगा

Ujjain News: महाकाल के दरबार पहुंची रवीना टंडन, गर्भ गृह में की पूजा, सबकी खुशहाली का आशीर्वाद मांगा

Ujjain News: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tondon) रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। उन्होनें गर्भ गृह में पूजन-आरती भी की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नंदी हॉल में बैठ कर ध्यान लगाया और माथे पर तिलक लगवाते हुए भी नजर आई। महाकाल दर्शन के बाद अभिनेत्री ने कहा, “बाबा से बस यही मांगा कि सब खुशहाल रहें।”

रवीना टंडन ने पत्रकारों से कहा कि, “नई फिल्म सफल हो यह तो हम चाहते ही हैं, लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना की है कि सब खुशहाल रहे। और सभी का भला हो” उन्होंने मंदिर में करियर से जुड़ी बात करने से भी मना किया।

विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर में स्थित अन्य देवी स्थलों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने अपने सिर पर तिलक भी लगवाया था। रवीना टंडन ने गर्भगृह से बाबा महाकाल की पूजा की।
[dgv_vimeo_video id=”813988965″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews