VIDEO : शिवराज के भजन पर जूनियर सिंधिया की ताल

VIDEO : शिवराज के भजन पर जूनियर सिंधिया की ताल

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
आज भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कैलाशवासी राजमाता सिंधिया की 19 वी पुण्यतिथि पर ग्वालियर में कटोरा ताल रोड पर स्थित सिंधिया छत्री पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इसमें शिवराज सिंह भी राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। छत्री पर आयोजित कार्यक्रम में राजामाता की छोटी बेटी यशोधरा राजे और ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन भी पहुंचे।

आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन से भी मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। इससे पहले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिवराज ने विजयाराजे सिंधिया को स्मरण करते हुए वो भजन भी सुनाया जो उन्होंने सालों पहले विजयाराजे सिंधिया को सुनाया था। शिवराज सिंह भजन गा रहे थे उस दौरान महाआर्यमन भी ताली बजा उनका साथ देते रहे।वही यशोधरा भी तालियों के साथ साथ देती रही।

शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने राजपथ से जनपथ का रास्ता अपनाया। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्पद है। आज भाजपा जिस स्थिति में है उसकी नीव राजमाता ने ही रखी। आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजमाता की बेटी एवं प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन के दौरान भजनों की प्रस्तुति भी कलाकार दे रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews