भोपाल।
प्रदेश में अचानक से हुए सत्ता पलट के बाद बीजेपी के खिलाफ सुर मिलाने वाले नेता वापस से बीजेपी के समर्थन में बात करने लगे हैं। प्रदेश में कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के बाद बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी वापस से बीजेपी के गुण गाते नजर आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए आज नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैं बीजेपी में था, हूं और बीजेपी ही रहूंगा।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक ने बताया कि बीजेपी के अन्य विधायक सबसे नजरे छिपाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करने जाते थे लेकिन मैं यह काम खुलेआम करता था। वहीं विधानसभा में बीजेपी की परेड में शामिल ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी माता जी के निधन की वजह से मैं राजभवन में बीजेपी की परेड में शामिल नहीं हो सका था। बीजेपी विधायक त्रिपाठी के बयान के बाद बीजेपी नेता विजय शाह ने उन पर तंज कसते हुए कहा है की भारतीय जनता पार्टी में गद्दारों के लिए कोई भी जगह नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी कई बार अपने ही पार्टी की आलोचना कर चुके हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सियासी खलबली के बीच भी उन्हें कई बार मुख्यमंत्री कमलनाथ से संपर्क करते देखा गया था। भाजपा विधायक इससे पहले भी सीएए पर अपनी पार्टी का विरोध कर चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ के इस्तीफे के बाद बीजेपी प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की कवायद में जुट चुकी है। सूचना के मुताबिक आसाम बीजेपी अपने विधायक दलों के साथ बैठक करेगी। वहीं विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।