Hindi News

दिमाग की रफ्तार को सुस्त करती है ये 4 आदतें, हो जाती है मेंटल हेल्थ की समस्या

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कई बार लोग काम के प्रेशर में मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर समस्याओं के शिकार होते चले जाते हैं। शुरुआती दिनों में ध्यान न देने पर इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
दिमाग की रफ्तार को सुस्त करती है ये 4 आदतें, हो जाती है मेंटल हेल्थ की समस्या

Worst Habits for Brain : काम का प्रेशर और फैमिली टेंशन के कारण मानसिक तनाव बढ़ जाता है। जिस कारण दिमाग सही से काम नहीं कर पाता। ऐसे में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं जैसे डिप्रेशन, स्ट्रेस से गिर जाते हैं। शुरुआती दिनों में इस पर ध्यान न देने पर धीरे-धीरे इन गंभीर समस्याओं के शिकार होते चले जाते हैं। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

इंसान की कुछ आदतें सेहत को तय करती है। तनावग्रस्त होने से भविष्य खराब हो सकता है, इसलिए इंसान को कुछ आदतें बदलने की जरूरत है जो मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

करें सेल्फ केयर

हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा ही रहता है। समय किसी का एक जैसा नहीं रहता। इसलिए शुरू से ही खुद पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप भी इन आदतों के आदि हैं, तो फौरन इसको बदल लें, वरना आगे चलकर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सुस्त करती है ये आदतें

  • यदि आप कम पानी पीते हैं, तो यह आपके मेंटल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। पानी पीना स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, पानी की कमी के कारण दिमाग सुस्त पड़ जाता है। आप सही समय पर सही निर्णय लेने में असक्षम हो जाते हैं। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए भरपूर नींद की आवश्यकता होती है। नींद की कमी के कारण भी दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पाता, इसलिए कम-से-कम 7 से 8 घंटे की नींद लें।
  • अगर आप दिमागी तौर पर तंदुरुस्त रहना चाहते हैं, तो रोज एक्सरसाइज करें। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और इससे दिमाग भी पूर्ण रूप से एक्टिव रहता है।
  • यदि आप मानसिक तौर पर तनाव मुक्त रहना चाहते हैं, तो धूम्रपान से दूर रहे। चिकित्सकों के अनुसार, इससे दिमाग में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है और आगे चलकर आप बेहद गंभीर समस्याओं से घिर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews