सेहत के लिए वरदान है चिया सीड्स, त्वचा से लेकर हड्डियों तक की समस्या को करता है दूर, जानें इसके अद्भुत फायदे

chia seeds

Chia Seeds Benefits: आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते लोगों के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी मुश्किल होता जा रहा है। जिस वजह से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। फिर इन बीमारियों से निपटारा पाने के लिए महंगी महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी प्रकृति में ऐसे कई छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं जो शरीर को अनेकों फायदे देते हैं। उन्ही बीजों में से एक है चिया सीड्स। इन दिनों चिया सीड्स का खूब चलन है, लोग फेस पैक बनाने से लेकर अपनी डाइट में इसे शामिल कर रहे हैं। अगर शारीरिक स्वास्थ्य की बात की जाए तो चिया सीड्स किसी सुपर फूड से कम नहीं है क्योंकि यह शरीर को अनेकों फायदे पहुंचाता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा चिया सीड्स से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे तो, चलिए जानते हैं।

क्या होता है चिया सीड्स?

चिया सीड्स एक प्रकार का सुखा मेवा और बीज होता है, जो दिखने में काली तिल की तरह दिखता है और बहुत बारीक छोटा सा होता है। इसका नाम चिया एक फूल के पौधे के ऊपर रखा गया है। यह चिया नाम के फूल का बीज होता है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। अक्सर आपने फालूदा के ऊपर छोटे-छोटे बारीक काले बीज देखे होंगे, वह बीज चिया सीड्स ही होते हैं।

चिया सीड्स में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

चिया सीड्स में कैलोरी, फाइबर, फैट, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन बी3 पोटेशियम विटामिन बी1 और विटामिन बी2 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

चिया सीड्स से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं

वजन घटाने में असरदार

ज्यादातर चिया सीड्स का सेवन वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। रोजाना सीमित मात्रा में चिया सीड का सेवन करने से मोटापे को जल्द से जल्द कम किया जा सकता है। चिया सीड में फाइबर और प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है।

तनाव कम करें

चिया सीड्स में ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से तनाव, थकान, टेंशन, एंजायटी जैसी समस्या कम हो जाती है। जिस व्यक्ति को ज्यादा टेंशन रहता है उसे नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। क्योंकि कैल्शियम की कमी के कारण ही हड्डियां कमजोर होती है, चिया सीड्स के सेवन से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है और हड्डियां मजबूत बन जाती हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स को खाने से शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। जिस वजह से हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होती है। हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनता है। दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए चिया सीड्स का सेवन अच्छा उपाय है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स का सेवन करने से चेहरे के दाग धब्बे और झुर्रियां खत्म हो जाती है। न सिर्फ इसका सेवन करने से बल्कि इसका फेसपैक बनाकर लगाने से भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews