जल्द ही खत्म होगी कोरोना महामारी! अब नाक से सिर्फ एक केमिकल सूंघकर, जड़ से ठीक हो जाएगा कोविड –19

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 2019 में कोरोनावायरस को इस दुनिया में पाया गया था । और अब तक लोग इससे जूझ रहे है। अब तक कोई भी कारगर इलाज इस बीमारी को ठीक करने का सामने नहीं आया है। हालांकि कई वैक्सीन विकसित की गई है, लेकिन किसी को भी 100 % कारगर नहीं बोला जा सकता। वैक्सीन लेने के बाद भी लोग कोरुना से संक्रमित हो रहे हैं।

इसी बीच एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें डॉक्टर ने ना सिर्फ कोरोना ठीक करने का दावा किया है, बल्कि उनका यह भी कहना है कि , उन्होंने इससे कई मरीजों का इलाज भी किया है और वह अब ठीक हो चुके हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के महाड़ इलाक़े के डॉ. हिम्मतराव भवासकर कहना है कि एक केमिकल जिसका नाम मेथिलीन ब्लू है, उसे सूंघकर कोरोना  से संक्रमित गंभीर मरीजों को भी ठीक किया जा सकता है । उनका यह भी कहना है कि, जो लोग अब तक एंटीवायरल दवाइयों और अन्य तरीकों से ठीक नहीं हुए थे , उनके पास आए तो उन्होंने  मेथिलीन  ब्लू को सूंघाकर लोगों को ठीक किया।

यह भी पढ़े … शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योगा टिप्स, जिसे फॉलो कर आप भी पा सकते हैं “periods cramps” से छुटकारा

बता दें कि  डॉक्टर हिम्मत राव भवासकर बिच्छू और सांप काटने के इलाज को लेकर विशेषज्ञ हैं, उनकी पहचान वैश्विक स्तर तक है। Times of India में छपी खबर में डॉक्टर भवासकर का कहना है कि, कोरोना की पहली लहर के समय 2020 में ही acute respiratory syndrome से पीड़ित मरीजों का इलाज, उन्होंने मेथिलिन ब्लू (mythelene blue ) सूंघा कर किया था , इन मरीजों ने पहले भी कोरोना को ठीक करने के लिए remdesivir, favipiravir, और tocilizumab जैसे दवाइयों का इस्तेमाल कर चुके थे ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews