चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, काली पड़ सकती है स्किन

चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, काली पड़ सकती है स्किन

Skin Care Tips : लड़कियां अक्सर ही खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे पर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट अप्लाई करती रहती है। इसके लिए वह इंटरनेट पर बताए जाने वाले तरह-तरह के टिप्स का भी इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं। जिसका नतीजा तो उन्हें देखने को मिलता ही है, लेकिन कई बार यह उनके लिए प्रॉब्लम्स खड़ी कर देता है। क्योंकि हर उपाय स्किन टोन के लिए सही नहीं माना जाता। हालांकि, घरेलू उपाय स्क्रीन के लिए फायदेमंद हो यह भी जरूरी नहीं है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका फेस खराब हो सकता है और आपको भूलकर भी उन चीजों को अपने फेस पर अप्लाई नहीं करना चाहिए।

Skin care, vitamins

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को स्किन केयर के रूप में इस्तेमाल करना बंद कर दें। बता दें कि टूथपेस्ट दांतों की सफाई के लिए बनाया गया है। टूथपेस्ट में मौजूद तत्व त्वचा के लिए सही नहीं माना जाता। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर ड्राईनेस हो सकती है। इसलिए इसे अप्लाई करने से बचें।

पुदीना

पुदीने में मेंथोल होता है जो चेहरे की त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, लेकिन कुछ लोगों की त्वचा में इसका उपयोग करने से त्वचा में सुजन और रेडनेस बढ़ सकती है। कुछ लोगों को इससे चेहरे पर इरिटेशन या एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को पुदीने लगाने से पिम्पल्स या अन्य त्वचा समस्याएं हो सकती हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का स्किन केयर में उपयोग करने से सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में लेड होता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक होता है। साथ ही इससे चेहरे पर कालापन आता है।

सिरका

सिरके को स्किन पर सीधे रूप से लगाना नहीं चाहिए। सिरके में एसिड होती है और इसे अच्‍छे से डाइल्‍यूट करके ही उपयोग करना चाहिए।  बता दें कि एसिड त्वचा को प्रभावित करती है और इससे त्वचा की सुरक्षा को नुकसान पहुंचता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews