Dum Aloo Recipe: खाने में बनाना चाहते हैं लजीज दम आलू, ये सीक्रेट मसाले करें इस्तेमाल

Dum Aloo

Dum Aloo Recipe : दम आलू एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जो पंजाबी खाने की विशेषताओं में से एक है। यह एक गहरी स्वादिष्ट मसालेदार ग्रेवी में उबले हुए आलू होते हैं, जिसमें कई प्रकार के मसाले डाले जाते हैं। इसे आप रोटी, नॉन या चावल के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान होता है और यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे अपने घर में आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए उबले हुए आलू को दही और मसालों के साथ भूना जाता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि…

Dum Aloo

सामग्री

  • 500 ग्राम आलू
  • 2 टमाटर
  • 2 प्याज
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कप पानी

सीक्रेट मसाले

  • सबसे पहले आप अपने आलू की क्वानटिटि के अनुसार, साबूत सौंफ, साबूत जीरा और साबूत धनिया लें।
  • जिसके बाद उसे ड्राइ रोस्ट करें।
  • जिससे आप एक फाइन पॉउडर तैयार कर लें।
  • लहसुन, टमाटर, प्याज और काजू को चोप करके हल्का भून लें।
  • जिसके बाद उसका एक दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।

विधि

  • सबसे पहले आलू को उबालकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और उसे सुनहरा होने तक तलें।
  • अब इसमें कटा हुआ हरा मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद, उसमें उबले हुए आलू डालें और इसे चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी मसाले आलू में अच्छी तरह से लग जाएं।
  • इसके बाद, आप एक बड़ी कड़ाही में तेल डालकर लगभग 20 से 25 मिनट के लिए पकाएं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews