अदरक के पानी से कम होता है पीरियड्स का दर्द, जान लें सेवन का सही तरीका

अदरक के पानी से कम होता है पीरियड्स का दर्द, जान लें सेवन का सही तरीका

Ginger Water Benefits : अदरक का उपयोग पीरियड क्रैम्प्स के इलाज में किया जाता है। बता दें कि इसमें एंटी-इन्फ्लैमेटरी और पेन-रिलीविंग गुण होते हैं। इस दौरान आप अदरक का पानी पी सकते हैं। वैसे तो लोगों को सुबह उठकर चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। जिसमें कैफीन अधिक मात्रा में होती है और इन्हें खाली पेट पीने से बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पेट की जलन, गैस और पाचन समस्याएं। तो चलिए आज हम आपको इसके फायदे और सेवन करने का सही तरीका बताते हैं…

इस प्रकार करें सेवन

दरअसल, पीरियड्स के दौरान प्रोस्टाग्लैंडिन यूट्रस की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप दर्द होता है। इसे पीरियडिक क्रैम्प्स के रूप में जाना जाता है। यह दर्द पीरियड्स के पहले दिन से शुरू होता है और कई लोगों को यह 8 घंटों से लेकर 3 दिनों तक बना रहता है।

वहीं, कच्चे अदरक का नियमित सेवन पीरियड्स के दर्द और अनियमितताओं को कम करने में मदद कर सकता है। अदरक में गिंजरोल, शोगोल और गिंजेरेन जैसे औषधीय गुण होते हैं, जो पेन रिलीफ और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये गुण पीरियड्स के समय के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अदरक का सेवन पीरियड्स को नियमित करने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करने वाले तत्व होते हैं।

इसके अलावा, आप गुनगुने पानी में अदरक और शहद मिलाकर पी सकते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे केवल पेट ही नहीं बल्कि गले का दर्द, घुटने का दर्द भी कम होता है। इसका सेवन करने से आपका वजन भी कंट्रोल होता है।

जानें सामग्री और विधि

सामग्री:

  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच शहद

विधि:

  • एक कप पानी को पैन में डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
  • अब इस पानी को गरम होने दें और अदरक को उबालने तक पकने दें, लगभग 10 मिनट तक।
  • जब अदरक का पानी उबल जाए और अदरक सूख जाए, तो इसे गैस से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब एक छोटे चम्मच शहद को पानी में मिलाएं और अदरक वाले पानी को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अदरक और शहद वाले पानी को गरमा गरम पीने के लिए पीने के पहले ही तैयार हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews