गुड न्यूज! कैंसर ट्रायल में पहली बार मिली 100% सफलता, अब इस दवाई से होगा कैंसर का इलाज

गुड न्यूज! कैंसर ट्रायल में पहली बार मिली 100% सफलता, अब इस दवाई से होगा कैंसर का इलाज

file pic.

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। सूत्रों के मुताबिक इतिहास में पहली बार कैंसर (Cancer) के इलाज के सफल होने के आसार सामने आए हैं। एक ट्रायल के दौरान 18 मरीजों में एक दवा का इस्तेमाल किया गया, जिसके रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं। यदि ऐसा होता है तो या मेडिकल साइंस के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। माना जा रहा है कि यह एक ऐतिहासिक सफलता है कि कोई दवाई 100% कैंसर के लिए सफल नजर आई है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: असम राइफल्स ने निकाली हवलदार और सूबेदार पदों भर्ती, कुल वैकेंसी 1281, जाने डीटेल

ट्रायल के इस नतीजे से डॉक्टर और मरीज दोनों ही हैरान है। 6 जून को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षण के दौरान 6 महीने तक Dostarlimab नाम की दवा मरीजों को दी जा रही थी। परीक्षण के दौरान रोगियों को 6 महीने तक हर 3 सप्ताह में यह दवा दी जा रही थी। सभी मरीजों के कैंसर के समान चरणों में थे।एक समय के बाद जब उन्हें स्कैन किया गया तब उनमें कैंसर गायब दिखा। इस अध्ययन को दवा निर्माता कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन द्वारा सपोर्ट किया गया है।

यह भी पढ़े… सरकारी योजना: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाईं मशीन, ऐसे उठाए योजना का लाभ, जाने

रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान कैंसर मरीजों को केमोथेरपी या रेडिएशन नहीं दिया गया है। स्टडी के सह-लेखक डॉक्टर एन्ड्रिया सेसेर्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा की, “यह अविश्वसनीय से पुरस्कृत है इस अध्ययन में रोगियों से खुशी भरे इमेल मिलें, जिन्हें पढ़कर मेरी आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि यह मरीज इलाज खत्म कर रहे हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं।” परीक्षण के दौरान रोगियों को 6 महीने तक 3 सप्ताह में यह दवा दी जा रही थी यह सभी मरीजों के कैंसर के समान चरणों में थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews