Health Tips: रोजाना खाने के बाद खाएं हरी इलायची, मिलेंगे अनेक फायदे

Health Tips: रोजाना खाने के बाद खाएं हरी इलायची, मिलेंगे अनेक फायदे

Health Tips : हरी इलायची के छोटे-छोटे दानों को खाने से हमें कई फायदे मिलते हैं। हरी इलायची का स्वाद और खुशबू दोनों सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यह आपके शारीर की वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ही, कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी, गैस और पेट में दर्द को कम होता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। तो चलिए आज हम इससे मिलने वाले अनेकों फायदे के बारे में आपको बताते हैं…

शुगर लेवल नियंत्रित

हरी इलायची में पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होता है क्योंकि इलायची के गुण उन्हें इंसुलिन सेंसिटिविटी में बेहतरी लाते हैं, जिससे उनका शुगर कंट्रोल बेहतर हो सकता है।

प्रेशर करता है कंट्रोल

हरी इलायची में हाई एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूद होता है जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखत है। उचित मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और विटामिन D जैसे पोषण से भरपूर तत्वों का सेवन ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हरी इलायची का उपयोग बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिसके परिणामस्वरूप हार्ट संबंधी सम्सया से छुटकारा मिल सकता है।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल्स और फाइबर सहित कई पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल वह कोलेस्ट्रॉल होता है जो आपके शरीर के अंदर जम जाता है जो आपके शरीर की धड़कन (हार्ट) के लिए खतरनाक हो सकता है।

चर्बी करता है कम

हरी इलायची पेट की चर्बी को कम करता है। इसमें मौजूद मेटाबॉलिज्म को तेज करने की क्षमता शामिल है जो शरीर के कैलोरी को जला देता है। इसके अलावा, यह खाने को पाचन करने में भी मदद कर सकती है जिससे आपका वजन कम होने का प्रोसेस आसान हो सकता है।

लिवर को रखता है हेल्दी

हरी इलायची में मौजूद तत्वों के सेवन से आपके कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही, मौजूद डिटॉक्सीफाइंग एजेंट शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews