Health Tips: जानिए बॉडी मसाज करने के फायदें

Health Tips: जानिए बॉडी मसाज करने के फायदें

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आजकल बेहद ही कम उम्र में लोग कई प्रकार की बीमारियों (Health Tips) से ग्रसित हो जाते हैं। इन दिनों अधिकतर लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं। बदलते दौर को लेकर दूनिया के साथ भागने में वो इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें अपने बारे में सोचने के लिए समय नहीं रहता। जिसके कारण उन्हें आगे चलकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण वो जल्द ही बीमार हो जाते हैं। बता दें कि इन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जल्द थाकवट होना, नींद पूरी नहीं हो पाना, आंखों के नीचे काले धब्बे, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, झल्लाहट इत्यादि समस्याओं से घिर जाते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको शरीर के थकान मिटाने (Health Tips) के कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपके शरीर को तुरंत आराम मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें – 47 की उम्र में भी बेमिसाल सुंदर हैं रवीना

सरसों तेल से करें मसाज

शरीर की मालिश के लिए सरसों तेल संजीवनी बूटी का काम करती है। इससे शरीर को बहुत ज्यादा लाभ मिलता है, शरीर की मालिश से रक्त संचार होता है, हड्डियां मजबूत होती है, इसके साथ ही अच्छी नींद भी आती है। सरसों के तेल से मालिश करने पर यह पूरे शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे रक्त तीव्रता के साथ पूरी बॉडी में प्रवाह करने लगती है।

चेहरे के रंग में निखार

मालिश करने से चेहरे के रंग में निखार आता है क्योंकि मालिश करने से चेहरे पर छुपे डेड सेल्स बाहर निकलते हैं और त्वचा के अंदर पहुंचकर नमी देता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आती है।

रोग से लड़ने की क्षमता

शरीर की मालिश करने से आपको रोग से लड़ने की क्षमता प्रदान होती है, इससे आपके शरीर का भी विकास होता है जो कि व्यायाम के रूप में भी उपयोगी साबित होता है। बॉडी मसाज से शरीर की सारी गंदगी पसीने के रूप में बाहर निकल जाती है, जिससे बॉडी को बहुत रिलैक्स फील होता है।

थकावट खत्म हो जाती है

जब भी आप थक कर सोने जाते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि थकान की वजह से आपको नींद नहीं आती क्योंकि आपकी बॉडी में रक्त संचार की गति धीमी हो जाती है, जिससे बचने के लिए आप नियमित तौर पर बॉडी ऑयल या फिर सरसों का तेल से अपने शरीर का मसाज कर सकते हैं। नियमित तौर पर मसाज करने से आपकी थकान मिट जाएगी और आपको अच्छी नींद आएगी।

यह भी पढ़ें – MP News : दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 4 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews