
Frizzy Hair Care : मानसून के समय बारिश के पानी में भीगने से अक्सर बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। इस वक्त बालों का केयर कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बता दें कि आमतौर पर यह समस्या नमी के कारण हो जाती है। जिसके कारण बालों की चमक खो जाती है। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाए बताने वाले हैं, जिसके उपयोग से आपके बेजान बाल वापस से चमकदार और घने हो जाएंगे। तो चलिए बताते हैं आपको वो आसान से टिप्स…

एवोकैडो हेयर मास्क
एवोकैडो हेयर मास्क का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि इसमें मौजूद तत्व बालों को मजबूती देने के साथ ही मोटापा प्रदान करता है। इसलिए मानसून के समय इस हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आप एक बाउल में आधा छिला हुआ एवोकैडो, आधा चम्मच शहद, एक पूरा अंडा, और चंद बूंद मेहंदी का तेल मिलाएं। जिसके बाद इसे लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद बालों को अच्छी तरह से शैम्पू करें और उन्हें पानी से धो दें।
डीप कंडीशनर
इन दिनों घने बाल वालों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डीप कंडीशनर काफी फायदेमंद साबित होता है जो कि बालों को नमी वापस लाने में मदद करता है। बता दें कि नमी के कारण बाल अक्सर घुंघराले हो जाते हैं। वहीं, डीप कंडिशनर से बालों को पोषण मिलता है। जिससे बाल सिल्की और चमकदार हो जाती है। इसके लिए आर्गन ऑयल, कोकोनट ऑयल, ओलिव ऑयल आदि का उपयोग कर सकते हैं। जिन्हें बाल धोने से पहले अच्छे से हेयर ऑलिंग किजिए। जिसके करीब 15 से 20 मिनट बाद शैंपु से धो लें और सूखा लें।
रेशम का तकिया
कई बार हेयर कलर और हीटिंग के कारण बल खराब हो जाते हैं। ऐसे में नमी के कारण बाल खराब होने लगते हैं और उलझने भी लगते है। इससे बचने के लिए आप रात में रेशम से बने तकिए के उपयोग करें। जिससे आपके बालों में नमी बनी रहेगी। साथ ही, आपको फ्रिजी बालों से छुटकारा मिलेगा।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

