Eye Flu से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

Eye Flu

Eye Flu : देशभर में इन दिनों आई फ्लू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जिसे चिकित्सा की भाषा में कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं जो कि आंखों की सतह पर होने वाला संक्रमण है। जिसकी चेपट में बच्चे भी आ रहे हैं। बता दें कि आई इंफेक्शन के मामले गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको बचाव की जरुरत है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इससे बचने के लिए कुछ घरेलू टिप्स देने वाले हैं…

eye flu

सब्जी

हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ये सब्जियां विभिन्न पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करती हैं जो आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य में मददगार होते हैं। आप पालक, केला, अजमोद, लाईकोपीन युक्त सब्जियाों का सेवन कर सकते हैं। इसमें टमाटर, गाजर, शकरकंद, शिमला मिर्च, आदि शामिल है।

फल

विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि बीटा कैरोटीन विटामिन ए का एक प्राकृतिक रूप है जो कि आंखों की रेटिना के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए आज ही अपनी डाइट में गाजर, शकरकंद, खुबानी, पपीता, कद्दू आदि को शामिल करें। यह आपके आंखों के साथ ही स्वास्थ के लिए भी सेहतमंद होता है।

विटामिन सी

विटामिन सी आंखों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके लिए आप आज ही सेब, आंवला, नारंगी, लीमू, आम, फ़ाल्सा, ग्वावा आदि को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

अंडा

अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ-साथ यह जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी स्रोत होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्रोटीन आंखों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन ए भी पाया जाता है। इसलिए आज ही अपनी डाइट में अंडे को शामिल करें।

आई फ्लू के लक्षण

  • लाल होना
  • जलन और खुजली
  • पानी निकलना
  • सूजन
  • दर्द
  • देखने में तकलीफ

ऐसे करें बचाव

हाथ धोना और साफ-सफाई: हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं, खासकर जब आप बाहर से आएं। आपको आँखों को छूने से पहले हाथों को साफ करें।

स्वच्छता का ध्यान रखें: अपने आँखों को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से उन्हें साफ पानी से धोएं।

अच्छी आंखों की देखभाल: नियमित आंखों की देखभाल करें, जैसे कि नियमित आंखों की विशेषज्ञ से जांच और सफाई करवाएं।

स्वस्थ आहार: आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार लें। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार खाएं, जैसे कि हरी सब्जियां, फल, मछलियां, ड्राई फ्रूट्स, और अन्य प्रोटीन-युक्त भोजन।

सावधानी बरतें: जब आप बाहर जाते हैं तो धूपी चश्मा पहनना और आंखों को बार-बार हाथों से छूने से बचें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews