
Health Tips 2023: सुबह उठ कर क्या करें क्या न करें, इस बात पर आपने ढेरों लेक्चर सुने होंगे। किसी की सलाह होती है कि सुबह उठ कर ढेर सारा पानी पियो, तो किसी की सलाह होती है कि सुबह की शुरुआत चाय के साथ मत करो। कुछ लोग तो सुबह उठने के तरीके पर भी ढेर सारा ज्ञान दे देते हैं, इन सबके बीच अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या करें क्या न करें तो इस जानकारी के साथ आप अपना कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं। सुबह सुबह कुछ करें या न करें, लेकिन इन तीन आदतों को बिलकुल छोड़ दें, क्योंकि सुबह की ये तीन आदतें आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।
सिगरेट या शराब पीना
कुछ लोगों को शिकायत होती है कि सुबह सिगरेट नहीं पी तो रूटिन खराब हो जाता है, पेट साफ नहीं होता,उन्हें ये समझ लेना चाहिए कि सुबह उठ कर सिगरेट पीने से उस दिन की तो एनर्जी मिल सकती है। लेकिन लॉन्ग टर्म में वो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ही कर रहे हैं। सिगरेट शराब की आदत कई लोगों को होती है, लेकिन इसे सुबह उठते से ही कम से कम न करें।
सीधे उठना
सुबह उठने के तरीके को समझ लेना भी जरूरी है। रात भर लेटे रहने की वजह से रीढ़ की हड्डी स्टिफ हो जाती है। सुबह जल्दबाजी में या आदतन झटके के साथ उठते हैं तो धीरे धीरे इसका असर आपकी बैक पर पड़ेगा, जिसमें कभी भी दर्द आ सकता है. सुबह उठने के लिए पहले आंख खोलकर कुछ देर लेटे ही रहें।फिर करवट लेकर उठें, ऐसा करने से स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है और बैक पर भी जोर नहीं पड़ता।
ढेर सारा पानी पीना
सुबह उठ कर पानी पीना चाहिए, ये एडवाइज बिलकुल सही है, लेकिन कई लोग कैपेसिटी से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसा करना जरूरी नहीं है. सुबहएक या दो ग्ललास पानी पिएं। उसके बाद कुछ अंतराल पर पानी पिएंगे तो भी उतना ही असर होगा। एक साथ जरूरत से ज्यादा पानी आपके ब्लाडर पर असर डाल सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

