Mental Health: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, टेंशन से मिलेगा छुटकारा

Mental Health: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, टेंशन से मिलेगा छुटकारा

Mental Health : भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का स्ट्रेस और फैमिली की जिम्मेदारी एक साथ मैनेज कर पाना काफी मुश्किल है। इस चैलेंज को पूरा करते-करते लोग मानसिक समस्या का शिकार हो जाते हैं। वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस नहीं बन पाते। जिसके कारण वह धीरे-धीरे डिप्रेशन के शिकार होते चले जाते हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- काम का प्रेशर, ऑफिस में अच्छे परफॉर्मेंस का प्रेशर, फैमिली की जिम्मेदारी, फ्रेंड्स को टाइम ना दे पाना, खुद के लिए टाइम ना निकाल पाना, आदि। इससे लोग तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। जिस कारण आगे चलकर उन्हें काफी ज्यादा समस्या झेलनी पड़ती है।

इन दिनों अधिकतर लोग मेंटल हेल्थ के शिकार हो चुके हैं, जिससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिसे आप बहुत ही आसान तरीके से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर सकते हैं।

टाइम मैनेजमेंट

  • अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ बैलेंस बनकर चलने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत ज्यादा जरूरी है। आपको सभी काम टाइम पर करना सीखना पड़ेगा।
  • इसके लिए आप एक डेली रूटीन तैयार कर सकते हैं। जिसके तहत, आप एक अच्छी जीवन शैली जी पाएंगे। जितना टाइम आप अपनी कैपेसिटी के अनुसार तय करते हैं, उसे टाइमिंग के अकॉर्डिंग अपने काम को पूरा कर लें।
  • इससे आप अपने समय पर ऑफिस के काम भी निपट सकते हैं और साथ में अपने घर परिवार को प्रॉपर टाइम भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य सही बना रहेगा और आप खुशहाली से जी पाएंगे।

खराब खान-पान

  • आजकल मानसिक तौर पर बीमार लोगों में ज्यादातर खान-पान की कमी देखी गई है। वह ज्यादातर जंक फूड खाना पसंद करते हैं।
  • ऑफिस से बाहर निकलकर पेट भरने के लिए स्नेक्स जैसे कि मोमोस, चाउमिन, बर्गर, इत्यादि खातें है जोकि काफी दिनों वाले गंदे तेल से बनाया जाता है। यह आपके हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है।
  • इसलिए हमेशा हेल्दी फूड खाएं। अन्यथा, इसका असर आपको स्ट्रेस का शिकार बन सकता है जोकि काफी दिक्कत पैदा कर सकता है।

ऑफिस का काम वहीं छोड़ कर आएं

  • प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने के लिए सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट है कि आप ऑफिस में अपने कलीग के साथ अच्छे से पेश आए और हंसी मजाक के साथ अपने काम को करें।
  • इससे आपका काम में मन भी लगेगा और आप बिना दबाव अपने काम को पूरा कर पाएंगे। वहीं, जब आप घर जाए तो ऑफिस की चीज वहीं पर छोड़ कर आए।
  • जैसे वहां पर काम की टेंशन ऑफिस में किसी से बहस इत्यादि अगर हो जाती है, तो उसे वहीं तक सीमित रखें। घर पर अपने फैमिली वाले को प्रॉपर टाइम दें, जिससे आप मानसिक तौर पर फिट एंड फाइंड रहेंगे।

ओवरलोड ना लें

  • यह बहुत अच्छी बात होती है कि आप हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कई बार लोग हिचक के कारण दूसरों को मन नहीं कर पाए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप खुद के ऊपर ओवरलोड ले लें।
  • इससे आप तनाव में आ सकते हैं और आपकी खुद के काम पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
  • इससे आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में गहरा असर देखने को मिलेगा। इस तरह आप डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते हैं, इससे बचाव के लिए कई बार दूसरों को मना भी करना पड़ता है।

बातों को करें शेयर

  • यदि आप किसी कारणवश स्ट्रेस में है, तो अपनी बातें उन लोगों को बताएं जो आपके बेहद खास है। आपको लगता है कि वह आपकी भावनाओं की कदर करता है, आपकी फिलिंग्स को समझता है और आपको कुछ अच्छा उपाय बता सकता है, तो अपनी प्रॉब्लम को उसके साथ शेयर करें।
  • इससे आपके ऑफिस वर्क पर भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही आप अपने फैमिली के साथ हैप्पी लाइफ स्पेंड कर सकते हैं

एक्सरसाइज करें

  • वहीं, दिमाग को शांत रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय एक्सरसाइज माना जाता है। आप सबसे पहले सुबह उठकर योग, प्राणायाम, मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें।
  • इससे दिमाग को रिलीफ मिलता है। इसके साथ ही आपके कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है, जिससे आपका सभी कार्यों में मन लगता है।
  • ऐसे आप समय पर अपने वर्क को कंप्लीट कर सकते हैं और अपनी फैमिली को भी उचित समय दे सकते हैं। इससे आपका पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अच्छे से मैनेज हो पाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews