
Mental Health Tips : इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को मेंटली फिट रख पाना बहुत बड़ा चैलेंजिंग और डिफिकल्ट काम है। शुरुआती लक्षणों को लोग बेहद आम समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि आगे चलकर यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में आजकल पॉपकॉर्न ब्रेन का ट्रेंड चल रहा है। इसका अर्थ क्या होता है कि दिमाग एक भी सेकंड एक जगह टिककर नहीं रह सकता। कभी यहां की चीज सोचने लगता है और कभी वहां की। कई बार तो ऐसा होता है कि आप टीवी पर अपनी पसंदीदा डेली शॉप देख रहे हो, लेकिन तब भी आपका मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ता ही रहता है और आप हमेशा रिल चलाने के चक्कर में रहते हैं या फिर ट्विटर चेक करने के चक्कर में रहते हैं। काफी लंबे समय बाद दोस्त से मुलाकात के बाद भी आप फोन में घुसे रहते हैं या पॉपकॉर्न ब्रेन का शिकार होने का निशानी है।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आप एक किताब लेकर बैठे हैं, लेकिन आपका किताब पढ़ने में मन नहीं लग रहा बल्कि आप फोन चलाने में लगे हुए हैं। किसी एक गाने को आप ज्यादा देर तक नहीं सुनते, बल्कि उसे तुरंत स्विच कर देते हैं। एक टॉपिक पर सही तरीके से बात नहीं करते, बल्कि उसे छोड़कर दूसरे टॉपिक पर कूद पड़ते हैं, लेकिन आपको इन सभी लक्षणों को बेहद गंभीरता से लेना है।
फॉलो करें ये टिप्स
- सोशल मीडिया का टाइम निर्धारित करें।
- एक बार में 10 मिनट से ज्यादा समय न दें।
- स्क्रीन टाइम को कम करें।
- माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।
- क्रिएटिव एक्टिविटीज को बढ़ावा दें।
- जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
- नियमित ब्रेक लेते रहें।
- क्वालिटी नींद जरूर लें।
- रोजाना मेडिटेशन या व्यायाम करें।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

