Mental Health Tips: डिप्रेशन की समस्या से हैं परेशान, तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलती

Mental Health Tips: डिप्रेशन की समस्या से हैं परेशान, तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलती

Mental Health Tips : अक्सर लोग आजकल अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण खुद का ध्यान नहीं रख पाते, जिस कारण वह मानसिक तनाव, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार होते चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनके सोचने और समझने की शक्ति बिल्कुल खत्म हो जाती है। इससे बचाव के लिए लोग डॉक्टर से संपर्क करते हैं जोकि सही है लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोगों को कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। अन्यथा, इससे आप और अधिक मानसिक तनाव का शिकार हो जाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

ना करें ये 5 गलती

  • जब लोग डिप्रेशन के शिकार होने लगते हैं, तो वह खुद को सबसे अलग कर लेते हैं। उन्हें अकेले बैठना या सोना पसंद होता है। ऐसी स्थिति में वह किसी से भी बातचीत करना बंद कर देते हैं, तो बिल्कुल सावधान होने की जरूरत है। अगर आप में ऐसी कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन इससे बाहर निकलने की कोशिश करें और वक्त निकाल कर अपने दोस्तों और परिवार के साथ घुल मिलकर रहे। इससे आपकी समस्या खत्म होगी।
  • अक्सर जो लोग जरूरत-से-ज्यादा खुद के बारे में या दूसरों के बारे में सोचते हैं, वह अपने ही विचारों में दिनभर खोए रहते हैं। जिस कारण वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि वह हर वक्त कुछ ना कुछ सोचते ही रहते हैं। जिस कारण उन्हें अकेलापन पसंद आने लगता है। ऐसे में आपको यह गलती बिल्कुल भी नहीं करनी है, बल्कि अपनी बातें सबसे शेयर करें। इससे आपका मन हल्का होगा।
  • कुछ मेडिकल स्टडीज में पाया गया है कि डिप्रेशन के शिकार लोग अक्सर उदास और दुखी रहते हैं। जिस कारण वह ऐसी समस्या से घिर जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अधिक-से-अधिक समय अपने फैमिली या फिर दोस्तों के साथ बिताएं, ताकि आपका मन डाइवर्ट हो सके। इससे आप डिप्रेशन की समस्या से निजात पा सकते हैं।
  • अक्सर डिप्रेशन के शिकार लोगों के अंदर नेगेटिविटी आने लगती है। वह हर चीजों को नकारात्मक तरीके से देखते हैं। दरअसल, नकारात्मक विचार उन पर इस कदर हावी हो जाती है कि उन्हें आगे बढ़ने नहीं देती। इससे जीवन में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होती है।  इसलिए खुद को पॉजिटिव रखें।
  • अक्सर डिप्रेशन की समस्या से घिरे लोग खाना कम कर देते हैं। उन्हें जल्दी कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती। उनकी भूख खत्म हो जाती है, लेकिन आपको भूलकर भी यह गलती नहीं करनी है। कोशिश करें कि टाइम पर हेल्दी फूड का सेवन करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह पाएंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews