Mental Health Tips: तनाव भरी जिंदगी से पाना चाहते हैं निजात, तो खुद को ऐसे रखें डिजिटल डिटॉक्स

आज के आर्टिकल में हम आपको तनाव भरी जिंदगी से डिजिटल डिटॉक्स रखने के कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर बीमारियों से बचकर रह सकते हैं।
Mental Health Tips: तनाव भरी जिंदगी से पाना चाहते हैं निजात, तो खुद को ऐसे रखें डिजिटल डिटॉक्स

Mental Health Tips : अक्सर काम को लेकर इंसान इस कदर परेशान हो जाता है कि वह मानसिक तौर पर बीमार हो जाता है। जिस कारण उसके अंदर काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलते हैं, जिनमें चिड़चिड़ापन, बेवजह गुस्सा आना, मायूस रहना, दुखी रहना, इत्यादि शामिल है। कई बार मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर समस्याएं आगे चलकर जानलेवा भी हो सकती है, तो कई बार या समय रहते ध्यान देने पर सही भी हो जाता है। कुछ टेंशंस काफी कम समय के लिए होता है और यह ज्यादा परेशान नहीं करता, लेकिन कुछ टेंशन ऐसे होते हैं जो काफी लंबे समय तक दिमाग में घर कर जाते हैं। वहीं, आजकल मोबाइल लैपटॉप के जमाने में लोग इतने ज्यादा इस चीज के आदि हो चुके हैं कि उनकी सुबह या फिर रात इसके बिना नहीं होती, जिस कारण मानसिक शांति भंग हो जाती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको तनाव भरी जिंदगी से डिजिटल डिटॉक्स रखने के कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

क्या होता है डिजिटल डिटॉक्स?

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब है एक निश्चित समय के लिए अपने डिजिटल डिवाइस (मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टैबलेट और टीवी) से दूरी बनाना। इससे इंसान को दिमागी तौर पर मानसिक शांति मिलती है।

फॉलो करें ये टिप्स

  • जब हम लगातार स्क्रीन पर होते हैं, तो हमारी मानसिक ऊर्जा तेजी से खर्च होती है। ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स मस्तिष्क को आराम पहुंचाता है। साथ ही तनाव को कम करता है।
  • स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद को बुरी तरह प्रभावित करती है। ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स फॉलो करने पर नींद ना आने की समस्या दूर हो सकती है।
  • लगातार नोटिफिकेशन और अलर्ट्स हमारे ध्यान को भटकाते हैं। इसलिए डिजिटल डिटॉक्स ध्यान केंद्रित करने में आपकी मदद करेगा।
  • स्क्रीन टाइम कम करने से हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं, जिससे हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं।
  • काम के दौरान नियमित रूप से छोटे-छोटे ब्रेक लें। बाहर समय बिताएं, जैसे कि वॉक पर जाएं, योग करें या बागवानी करें। सप्ताह में एक दिन ऐसा चुनें जब आप पूरी तरह से डिजिटल डिवाइस से दूर रहें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews