Mental Health Tips: मोबाइल को पास रखकर सोना हो सकता है हानिकारक, दिमाग पर पड़ता है गहरा असर

Mental Health Tips: मोबाइल को पास रखकर सोना हो सकता है हानिकारक, दिमाग पर पड़ता है गहरा असर

Mental Health Tips : इन दिनों लोग अधिकतर स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याओं के शिकार हो चुके हैं। जिसकी बहुत से मुख्य वजह है, जिनमें से एक मोबाइल भी शामिल है। दरअसल, इस टेक्नोलॉजी ने इस तरह लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है कि लोग इसे जाकर भी दूर नहीं रह पाते। ऐसे में वह धीरे-धीरे फोन के एडिक्टेड हो जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक आजकल हर कोई अपना अधिकतर समय फोन पर ही गुजरता है। वहीं, अक्सर लोग रात में भी बिना फोन चलाएं बिना नहीं सोते और सोने से पहले वह अपने पास फोन को रखकर सोते हैं। जिसका सीधा असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। अगर आप भी सोने से पहले तकिया के नीचे सिरहाने पर मोबाइल रखकर सोते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह बहुत सी बीमारियों को दावत देते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इससे होने वाले नुकसान बताते हैं, जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

मोबाइल से होने वाले नुकसान

  • मेडिकल स्टडीज में पाया गया है कि मोबाइल फोन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन के उत्पादन में बाधा डालती है जोकि एक हार्मोन है। इससे नींद पर असर पड़ता है। अगर आप भी सोने से पहले मोबाइल चलाते हैं, तो आपको जल्दी नींद नहीं आएगी और बीच-बीच में आपकी नींद खुल जाएगी, जिससे आप मानसिक तौर पर तनाव के शिकार हो जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, सुबह उठकर आपको आलस लगेगा। इसलिए सोने से एक घंटा पहले मोबाइल को अपने पास से दूर रख दें, ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
  • बहुत से अध्ययन में यह पाया गया है कि मोबाइल फोन पास रखकर सोने से या फिर शरीर के किसी भी पार्ट के करीब रखने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि मोबाइल से रेडियो फ्रीक्वेंसी रेडियंस निकलती है जोकि ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को बुलावा देता है। इसलिए मोबाइल को अपने से हमेशा दूर रखें, जरूरत हो तभी इस्तेमाल करें।
  • मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन इतनी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं कि वह दिमाग पर सीधा प्रहार करते हैं। जिस कारण इंसान को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जो लोग तकिए के सिरहाने पर मोबाइल फोन रख कर सोते हैं, वह अक्सर सिर दर्द की समस्याओं से ग्रसित रहते हैं। साथ ही उनके सोचने और समझने की क्षमता कम होने लगती है।
  • जो लोग फोन का अधिक इस्तेमाल करते हैं, उनके आंखों पर भी इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिलता है। दरअसल, अत्यधिक मोबाइल का इस्तेमाल से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। जिस कारण आपकी आंखें आगे चलकर खराब हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि फोन से उचित दूरी बनाए रखें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews