Mental Health Tips: सोशल मीडिया कर रहा मेंटल हेल्थ को प्रभावित, इस तरह दूर करें तेजी से बढ़ता स्ट्रेस

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी स्ट्रेस जैसी मेंटल हेल्थ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां...
Mental Health Tips: सोशल मीडिया कर रहा मेंटल हेल्थ को प्रभावित, इस तरह दूर करें तेजी से बढ़ता स्ट्रेस

Mental Health Tips : आजकल लोग सोशल मीडिया इतना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं कि वह इसके आदि हो चुके हैं। इसने दुनिया को अपनी गिरफ्त में इस कदर ले लिया है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं जी पाते। ऑफिस का काम हो या फिर बच्चों की पढ़ाई, सब कुछ आजकल ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से हो गया है। सोशल मीडिया ने हमारे समाज में एक तरफ से क्रांति ला दी है। लोगों के लिए यह एक ऐसा साधन बन चुका है कि लोग एक-दूसरे से सात समंदर पार होकर भी जुड़े रहते हैं। एक-दूसरे का हाल-चाल लेते रहते हैं। केवल इतना ही नहीं, वह एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर देख भी सकते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से देश और दुनिया की सारी तमाम जानकारियां घर बैठे मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर के 80% युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य सोशल मीडिया के कारण खराब हो रहा है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी स्ट्रेस जैसी मेंटल हेल्थ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल, मेडिकल स्टडीज में यह पाया गया है कि जो लोग सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करते हैं वह मानसिक तौर पर स्वास्थ्य है। वहीं, जो लोग सोशल मीडिया का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनकी रात की नींद कम हो चुकी है। बता दें कि लाइफस्टाइल चेंज होने से ही इंसान मानसिक तौर पर बीमार पड़ सकता है।

नुकसान

  • आज लोग सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय बिताते हैं, जिससे उनका मेंटल हेल्थ खराब हो रहा है।
  • अधिक टाइम तक सोशल मीडिया यूज करने वाले लोग अक्सर अपने प्रोफाइल को दूसरों से तुलना करते हैं, जिससे उन्हें अपने असफलताओं का एहसास होता है और धीरे-धीरे वो नकारात्मक विचार के शिकार हो जाते हैं।
  • कई बार ऐसा भी होता है कि लोग सोशल मीडिया पर खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं, जिससे वह मानसिक तनाव से घिर जाते हैं।

ऐसे करें बचाव

  • सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आपको अपना समय निर्धारित कर लेना चाहिए कि आप इस समय में ही केवल इसका इस्तेमाल करेंगे।
  • कई बार ऐसा होता है की सोशल मीडिया के कारण लोग नेगेटिव होते चले जाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो कोशिश करें कि खुद को पॉजिटिव करें। इसके लिए आप मनोरंजन, गाने, कार्टून या फिर कॉमेडी सीरियस का सहारा ले सकते हैं।
  • खुद को सोशल मीडिया के नेगेटिव प्रभाव से बचने के लिए फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अत्यधिक समय बताएं। जो वक्त आप अपने मोबाइल में व्यतीत करते हैं, वह आप अपने स्वजनों के साथ बिताएंगे, तो आपको इसका बेहतर और सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
  • ऑफिस की छुट्टी या फिर स्कूल में छुट्टी के दौरान फोन से उचित दूरी बनाकर रखें। जरूरत हो तभी इसका इस्तेमाल करें, ऐसा करने से आपको स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि की समस्या से राहत मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews