Mental Health Tips: इमोशनली कमजोर होते है ऐसे लोग, बहुत जल्दी हो जाते हैं भावुक, कर बैठते हैं ये 6 गलतियां

Mental Health Tips: इमोशनली कमजोर होते है ऐसे लोग, बहुत जल्दी हो जाते हैं भावुक, कर बैठते हैं ये 6 गलतियां

Mental Health Tips : आजकल लोग भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए बहुत मुश्किल से ही समय निकाल पाते हैं, क्योंकि ऑफिस और काम की जिम्मेदारियां को निभाते हुए उन्हें वक्त नहीं मिल पाता। इसके साथ ही फैमिली चलाना काफी मुश्किल होने लगता है। ऐसे में लोग धीरे-धीरे स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार होने लगते हैं। जिसकी मुख्य वजह खान-पान में बदलाव, पर्याप्त नींद ना ले पाना सहित अन्य कई करण है। जिस कारण वह दिमागी रूप से ज्यादा बीमार हो जाते हैं और समय से पहले बीमारियों से घिरने लगते हैं। वहीं, कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया है कि दिमागी तौर पर बीमार लोग इमोशनली भी काफी ज्यादा कमजोर होते हैं। इसके चलते कई बार वह कुछ ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिनका उन्हें नकारात्मक परिणाम भुगतना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको उन आदतों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ना करें ये गलती

  • जो लोग अधिक संवेदनशील होते हैं वह छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो जाते हैं। केवल इतना ही नहीं, उन्हें दूसरों की हर छोटी-बड़ी बात जल्दी बुरी लग जाती है। ऐसे लोगों से कुछ भी बोलने से पहले सोच समझकर बोलना पड़ता है, ताकि उन्हें बुरा ना लगे। इस तरह के लोग अक्सर मन में दूसरे व्यक्ति द्वारा कही गई बात को लेकर सोचते रहते हैं। किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा सोचना उनके दिमाग पर असर डालता है, जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
  • इमोशनली कमजोर लोगों के यह लक्षण होते हैं कि छोटी-छोटी बात पर इतनी ज्यादा भावुक हो जाते हैं कि किसी भी परिस्थिति में वह समाधान ढूंढने के बजाय उस बात को लगातार सोचते रहते हैं। जिस कारण उन्हें कोई भी फैसला लेने में काफी ज्यादा परेशानी आती है। ऐसे सिचुएशन में कोशिश करें कि आप मेंटली खुद को स्ट्रांग करें और सामने वाले की बात को इग्नोर करते हुए किसी भी समस्या का हल ढूंढे। इससे आप इमोशनली और मेंटली दोनों तरह से स्वस्थ हो पाएंगे।
  • इमोशनली तौर पर कमजोर होने पर इंसान हर छोटी-छोटी बात पर रो देता है। इससे सामने वाला आपका गलत फायदा भी उठा सकता है। इस परिस्थिति में कोशिश करें कि खुद को मेंटली स्ट्रांग बनाएं। हर परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से हंसते हुए सॉल्व करने का प्रयास करें, इससे आप भावनात्मक रूप से भी मजबूत हो पाएंगे।
  • जो लोग जरूर से ज्यादा भावुक होते हैं, उन्हें जल्दी नींद नहीं आती। इसकी मुख्य वजह यह है कि वह किसी एक बात को निरंतर सोचते रहते हैं। वह एक बात से 10 तरह की बातें सोच लेते हैं। इससे उन्हें नींद नहीं आती। जिस कारण उनका मन हमेशा परेशान और दुखी रहता है। ऐसे सिचुएशन से निपटने के लिए कोशिश करें कि भरपूर नींद लें और सोने से पहले मेडिटेशन करें, जिससे आप चैन की नींद सो पाएंगे।
  • मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, इमोशनली रूप से कमजोर व्यक्ति को अकेलेपन से लगाव होने लगता है। अक्सर वह अपने आसपास के लोगों से बातचीत करना बंद कर देते हैं। धीरे-धीरे वह सभी से दूरी बनाकर खुद को सबसे अलग रखने लगते हैं। इस तरह वह डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि खुद के लिए वक्त निकाल कर सबसे बातचीत करें। इससे माइंड डाइवर्ट होगा और आप भावनात्मक रूप से स्ट्रांग हो सकते हैं।
  • अधिक संवेदनशील लोगों को इस बात का हमेशा डर होता है कि वह किसी कार्य में असफलता हासिल करेंगे। कोशिश करें कि खुद को हमेशा पॉजिटिव रखें, क्योंकि आपके नकारात्मक विचार से आपकी पूरी लाइफ बर्बाद हो सकती है। इसलिए भूल कर भी यह गलती ना करें, बल्कि रिजेक्शन को स्वीकार करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews