Mental Health Tips: दिमाग को तेज बनाने के लिए अपनाएं ये फूड्स, याददाश्त होगी मजबूत

Mental Health Tips: दिमाग को तेज बनाने के लिए अपनाएं ये फूड्स, याददाश्त होगी मजबूत

Mental Health Tips : इन दिनों भागती-दौड़ती भरी जिंदगी में लोग तनाव के इतने ज्यादा शिकार हो चुके हैं कि वह किसी भी फैसले को लेने में समर्थ नहीं है। उन पर परिवार की जिम्मेदारी का बोझ साथ ही प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस बनाकर चलना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में आपकी मेमोरी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, जिसके लिए कई तरह के टिप्स भी फॉलो किए जाते हैं। वहीं, आज के आर्टिकल में हम आपको दिमाग तेज करने के कुछ उपाय बताएंगे। इसके लिए आपको कुछ फूड्स का सेवन करना है, जिससे दिमाग तेज होगा।

दही

दही दिमाग को तेज बनाने में काफी मददगार होता है। इसलिए आज ही इसे अपने डेली डाइट का हिस्सा बना लें। बता दें कि दही में जिंक, विटामिन बी, सेलेनियम और प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिससे मेमोरी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आपको तनाव से मुक्ति मिल जाती है।

अखरोट

आप अपनी डेली डाइट में अखरोट भी शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इससे ब्रेन सही तरीके से काम करने लगता है। साथ ही यह आपकी मेमोरी को शार्प बनाने में मदद करता है।

काजू

अगर आप ड्राई फ्रूट का सेवन करना पसंद करते हैं, तो आप अपनी डेली डाइट में काजू को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि काजू में पाली और मोनो सैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जोकि दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से मेमोरी बूस्ट होती है और आपको लंबे समय तक बहुत सारी बातें याद रहती है। इससे कोशिकाओं को काफी लाभ मिलता है।

ब्रोकली

आप सब्जी में ब्रोकली खा सकते हैं। यह दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे मेमोरी तेज होती है क्योंकि यह मेंटल और फिजिकली हेल्थ दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन ए आयरन और कॉपर पाया जाता है जो की शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है इसके साथ ही या दिमाग को तेज करने में मदद करता है जोकि मार्केट में आसानी से मिल जाता है।

क्रेनबेरी

इसके अलावा आप क्रेनबेरी को अपने डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दे कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि दिमाग को तेज बनाने का काम करता है इससे याददाश्त मजबूत होती है अगर आप मेंटल हेल्थ इश्यू जैसे स्ट्रेस से ग्रसित हो चुके हैं तो या आपको तनाव मुक्त भी करने में मदद करता है।

किशमिश

किशमिश सूखी अंगूर का होता है। जिसका सेवन ड्राई फ्रूट्स, मिठाई आदि के रुप में किया जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

बादाम

इसके अलावा, आप अपने मेमोरी को तेज करने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं। जिसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जोकि मेंटल हेल्थ के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल करता है और यह बोल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

दूध

दिमाग को तेज करने के लिए दूध सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स सहित अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे मानसिक संतुलन सही रहने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। साथ ही इसके कई सारे शारीरिक फायदे भी होते हैं। इसलिए आज ही से अपनी डेली डाइट में शामिल कर ले

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews