पहली बार दुनिया में शराब को लेकर हुई ये बड़ी रिसर्च, 40 से कम उम्र वाले सावधान

पहली बार दुनिया में शराब को लेकर हुई ये बड़ी रिसर्च, 40 से कम उम्र वाले सावधान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं जिसे एक बार मय की आदत लग जाए, छूटती नहीं। शराब (alcohol) पीना किसी के लिए शौक़ है तो किसी के लिये लत। ये भी सब जानते हैं कि ज्यादा शराब सेहत के लिए ठीक नहीं। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि किस उम्र में कितनी अल्कोहल लेने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। इसे लेकर पहली बार एक रिसर्च की गई है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज द्वारा पहली बार भौगोलिक क्षेत्र, जेंडर और उम्र के आधार पर ये अध्ययन किया गया।

यह रिसर्च मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित हुई है। इसमें अध्ययनकर्ताओं ने 204 देशों में अल्कोहल के उपयोग का विश्लेषण किया है। रिसर्च के मुताबिक वयस्कों या वृद्धों के मुकाबले युवाओं के लिए अल्कोहल लेना अधिक खतरनाक है।इन्होने पाया कि 2020 में 1.34 बिलियन लोगों (1.03 बिलियन पुरुष और 0.312 बिलियन महिलाएं) इतनी मात्रा में अल्कोहल ली, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक थी। ये बात भी सामने आई कि 15 से 39 आयुवर्ग के बीच अगर आप लगातार अल्‍कोहल का सेवन करते हैं तो ये आपको सबसे अधिक नुकसान करेगी। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक असुरक्षित मात्रा में अल्कोहल ले रहे थे। 15 से 39 साल के बीच में 59.1 प्रतिशत लोग शराब पी रहे थे और इसमें से 76.7 फीसदी पुरुष थे।

इस रिसर्च में ये कयास भी लगाए गए कि किस उम्र के लोग कितनी शराब पिएं तो वो उन्हें अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगी। 15 से 39 उम्र के समूह के लिए 0.136 स्टैंडर्ड ड्रिंक्स प्रति दिन तय पाया गया वहीं महिलाओं की बात करें तो उनके लिए हर रोज के हिसाब से स्टैंडर्ड ड्रिंक्स 0.273 है। वहीं 40 से 64 आयु वर्ग के समूह वाले लोग जो पूरी तरह स्वस्थ है उनके लिए ये प्रतिदिन लगभग हाफ स्टैंडर्ड ड्रिंक्स है। मतलब पुरुषों के लिए 0.527 और महिलाओं के लिए 0.562 ड्रिंक्स से लेकर पुरुषों के लिए 1.69 और महिलाओं के लिए 1.82 प्रतिदिन तक अल्कोहल लिया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews